सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) दो नए प्रीपेड वर्क फ्रॉम होम प्लान्स/ डाटा स्पेशल टेरिफ वाउचर लेकर आई है. इसके साथ कंपनी ग्राहकों के लिए एक नया प्रमोशनल फुल टॉकटाइम पैक भी लाई है. ये प्लान्स चैन्नई और तमिलनाडु क्षेत्र में रहने वाले ग्राहकों के लिए हैं. यह ऑफर कोरोना वायरस प्रकोप में घर से काम कर रहे लोगों की बड़ी संख्या की इंटनेट डिमांड को देखते हुए लाया गया है.
कंपनी के पहले रिचार्ज FRC108 को दोबारा पेश किया गया है जिसके साथ प्लान में अतिरिक्त वैलिडिटी दी गई है. घर से काम कर रहे लोगों के लिए दो नए स्पेशल टेरिफ वाउचर को 151 रुपये और 251 रुपये पर रखा गया है. दोनों प्लान्स में इंटरनेट डेटा को अलग रखा गया है लेकिन दोनों प्लान की वैलिडिटी एक समान 30 दिनों की है.
151 रुपये के प्लान में कंपनी 40GB का इंटरनेट डेटा ऑफर करेगी जिसे लोग अपनी नौकरी करते हुए इस्तेमाल कर सकते हैं. दूसरी तरफ, 251 रुपये में 30 दिन की समान वैलिडिटी के साथ कुल 70GB का डेटा मिलेगा.

