दोस्तों इंतज़ार ख़त्म हुआ, बजाज की सीएनजी बाइक की लॉन्चिंग डेट सामने आ गई है। ऑटो इंडस्ट्री से जो ख़बरें मिल रही हैं उनके मुताबिक बजाज 5 जुलाई को पुणे में अपनी सीएनजी बाइक लॉन्च करेगी। सीएनजी बाइक का अनावरण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में पुणे में किया जाएगा।
बजाज ने अपनी इस CNG बाइक का क्या नाम रखा है अभी यह पता नहीं चल पाया है हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका नाम ‘ब्रूजर’ हो सकता है, जिसे हाल ही में बाइक निर्माता ने भारत में ट्रेडमार्क कराया है। ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बाइक की कीमत 80 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक हो सकती है। इसमें 3 लीटर के सीएनजी टैंक के साथ छोटा पेट्रोल टैंक भी होगा। पेट्रोल इंजन के मुकाबले यह बाइक ईंधन की लागत में 50-65 फीसदी तक की कटौती करेगी। बजाज सीएनजी बाइक संभवतः डबल क्रैडल फ्रेम पर आधारित होगी और इसमें ‘स्लोपर इंजन’ लगाया जा सकता है। हालांकि इस इंजन के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें 110-150 सीसी का इंजन होने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक नई सीएनजी बाइक में 125 सीसी का इंजन होगा जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चल सकता है। पेट्रोल की कीमतें लगातार 100 रुपये से ऊपर बनी हुई हैं। इससे कम आय वर्ग के लोगों को परेशानी हो रही है। बजाज सीएनजी बाइक ईंधन की लागत को कम करने में मदद करेगी।

