आटो मेकर बजाज आटो का मुनाफा सितंबर तिमाही में 19 फीसदी गिर गया है. इस दौरान बजाज आटो को 1138 करोड़ का मुनाफा हुआ है. यह अनुमान से कमजोर रहा है. जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में बजाज आटो का मुनाफा 1402 करोड़ रुपये रहा था. सितंबर तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 7 फीसदी कमी आई है, जबकि इस दौरान गाड़ियों की बिक्री में 10 फीसदी कमी दर्ज हुई.
बजाज आटो का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 7 फीसदी गिरकर 7,156 करोड़ रुपये रहा है. जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 7707 करोड़ रुपये रहा था. आपरेटिंग प्राफिट दूसरी तिमाही में 1 फीसदी घटकर 1,267 करोड़ रुपये रहा है, जबकि आपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 16.6 फीसदी से बढ़कर 17.7 फीसदी हो गया है.
सितंबर तिमाही के अंत तक कंपनी के पास सरप्लस कैश था. पहली तिमाही के अंत में जहां कंपनी के पास 13232 करोड़ कैया था. वहीं सितंबर तिमाही के अंत तक कंपनी के पास 16,240 करोड़ रुपये थे. crore in Q2 against Rs 14,232 crore in Q1.
बजाज आटो ने सितंबर तिमाही में कुल 1,053,337 यूनिट सोल्ड की हैं. यह सालाना आधार पर 10 फीसदी कम है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 1,173,591 गाड़ियां सेल की थीं. हालांकि टू व्हीलर सेग्मेंट में कंपनी को सालाना आधार पर 6 फीसदी ग्रोथ मिली है. इस दौरान डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी ने 5,50,195 टू व्हीलर बेचीं हैं.

