Author: News Desk
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 22 जून को आयोजित 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में घोषणा की कि फर्जी चालान की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूरे भारत में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण प्रणाली शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि आधार प्रमाणीकरण से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट दावों से निपटने की उम्मीद है। मोदी सरकार 3.0 के गठन के बाद यह पहली जीएसटी परिषद की बैठक थी। इसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, गोवा और मेघालय के मुख्यमंत्री, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश और ओडिशा के उपमुख्यमंत्री, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और वित्त मंत्रालय…
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2023 में ‘डीपटेक’ स्टार्टअप्स में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। रिपोर्ट आगे कहती है कि 480 नए उद्यम उभरे हैं जिससे यह वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा पूल बन गया हालांकि, प्रौद्योगिकी उद्योग निकाय नैसकॉम और वैश्विक परामर्श फर्म ज़िनोव की रिपोर्ट ने फंडिंग में गिरावट की चिंताजनक प्रवृत्ति को भी उजागर किया है, जो इन स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है, “भारत में वर्तमान में 3,600 से अधिक डीपटेक स्टार्टअप हैं, जिनमें से 480 की स्थापना पिछले साल ही हुई थी। यह संख्या 2022 में स्थापित…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों ने सऊदी अरामको के चेयरमैन यासर ओथमान एच अल-रुमायन को कंपनी के निदेशक मंडल में पांच साल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। हालांकि, 16 फीसदी से अधिक शेयरधारकों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दिए नोटिस में कहा कि शेयरधारकों ने डाक मतपत्र के जरिए अल रुमायन की फिर से नियुक्ति के साथ-साथ निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में हरग्रीव्स खेतान की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। शेयरधारकों ने लंबे समय से कंपनी के कार्यकारी पीएमएस…
आज के समय में हर कोई हाई रिटर्न के लिए सबसे अच्छे फंड की तलाश में रहता है। एसबीआई म्यूचुअल फंड वह फंड है जिसने पिछले पांच सालों में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। इसके पीएसयू, इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉन्ट्रा और मिड-कैप फंड ने पिछले पांच सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। एसबीआई पीएसयू जैसे फंड ने पांच सालों में निवेशकों की संपत्ति को लगभग तीन गुना बढ़ा दिया है। एसबीआई थीमैटिक इक्विटी फंड पिछले पांच सालों में 42.48% के एसआईपी रिटर्न के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला एसबीआई म्यूचुअल फंड रहा है। इसके पास 3,071 करोड़ रुपये की एसेट अंडर…
वैसे तो भारतीय शेयर बाज़ार नित नई ऊंचियों को छू रहा रहा हैं, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी नए शिखर को छू रहे हैं लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान के शेयर बाजार की बात करें तो पिछले एक साल में वहां करीब 100 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि मार्केट कैप की बात करें तो भारतीय शेयर बाजार के सामने पाकिस्तान का शेयर बाजार बौना है, बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 410 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इतना ही नहीं मार्केट कैप के हिसाब से भारतीय शेयर बाजार दुनिया का…
पेंशन फंड नियामक PFRDA युवाओं के बीच नई पेंशन प्रणाली (NPS) को आकर्षक बनाने के लिए ‘न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड’ लाने की तैयारी कर रहा है। इससे निवेशक को रिटायरमेंट तक अच्छा फंड बनाने में मदद मिलेगी। PFRDA की इस प्रस्तावित योजना के तहत लंबे समय के लिए इक्विटी फंड में ज्यादा निवेश राशि आवंटित की जा सकेगी। इस योजना के तहत सब्सक्राइबर के 45 साल का होने पर इक्विटी निवेश धीरे-धीरे कम होता जाएगा। फिलहाल यह कमी 35 साल से शुरू होती है। इस तरह एनपीएस से जुड़ने वाले सब्सक्राइबर को 45 साल की उम्र तक इक्विटी फंड…
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 269 अंकों की गिरावट के साथ 77,209 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.90 अंकों की गिरावट के साथ 23,501 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में लगातार 6 कारोबारी दिनों में तेज़ी के बाद मुनाफावसूली आई है. निफ्टी पैक के शेयरों में शुक्रवार को सबसे ज्यादा बढ़त Bharti Airtelमें 1.64 फीसदी, LTI Mindtreee में 1.38 फीसदी, Hindalco में 1.11 फीसदी, Sriram finance में 0.80 फीसदी और Tata Steel में 0.71 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा…
देश में पिछले दो-तीन सालों से रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है, अब इसको लेकर एक डेटा सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि साल 2018-23 के दौरान रियल एस्टेट सेक्टर में 9.63 लाख करोड़ रुपये के लोन मंजूर किए गए। यह भी अनुमान लगाया गया है कि अगले तीन सालों में 14 लाख करोड़ रुपये के लोन फाइनेंस होने की संभावना है। रियल एस्टेट डेटा एनालिस्ट प्रॉपस्टैक की एक संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले छह सालों में भारत में रियल एस्टेट सेक्टर में 9,63,441 करोड़ रुपये के लोन मंजूर किए गए हैं। फर्म के…
भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने एक परिपत्र जारी कर ‘यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान’ (ULIP) को ‘निवेश उत्पाद’ के रूप में प्रचारित करने पर रोक लगा दी है। IRDAI ने अपने ने परिपत्र में कहा गया है कि ‘यूनिट-लिंक्ड’ या ‘इंडेक्स-लिंक्ड’ बीमा उत्पादों को ‘निवेश उत्पाद’ के रूप में विज्ञापित नहीं किया जाएगा। बीमा कंपनियों को यह स्पष्ट रूप से बताना होगा कि बाजार से जुड़ी इन्शुरन्स स्कीम्स पारंपरिक endowment पॉलिसियों से अलग हैं और उनमें जोखिम भी होता है। इसी तरह, endowment पॉलिसियों को पहले से यह बताना होगा कि मुनाफे में अनुमानित बोनस की गारंटी नहीं…
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 94 अंकों की बढ़त के साथ 23,661 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 251 अंकों की बढ़त के साथ 77,729.48 पर खुला। हालांकि बाद में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खबर लिखे जाने के समय सेंसक्स में 24 और निफ़्टी में 29 अंकों की तेज़ी बची थी. कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर infosys, HCL, wipro प्रमुख लाभ में रहे, जबकि tata steel, bajaj finance aur HUL नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार…
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक और दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स को फंड जुटाने के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इन दोनों कंपनियों के आईपीओ दस्तावेजों के मसौदे को 10 जून को मंजूरी मिल गई है। ओला इलेक्ट्रिक के प्रस्तावित आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने के अलावा प्रमोटरों और निवेशकों के पास मौजूद 9.52 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक ने अगस्त 2021 में अपना पहला ईवी स्कूटर पेश किया…
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि असुरक्षित ऋण पर कार्रवाई नहीं करने से बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर आरबीआई की कार्रवाई से असुरक्षित ऋणों में वृद्धि को धीमा करने का वांछित प्रभाव पड़ा है। आरबीआई के कॉलेज ऑफ सुपरवाइजर्स में वित्तीय मजबूती पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए RBI गवर्नर ने कहा कि असुरक्षित ऋणों पर रोक इस दृष्टिकोण का परिणाम है कि असुरक्षित ऋणों में वृद्धि के कारण इस बाजार में संभावित समस्या हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, दास ने कहा…
हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024 की सूची से रिकॉर्ड 25 उभरते यूनिकॉर्न बाहर हो गए। 20 जून को जारी की गई सूची के अनुसार, इस साल सिर्फ़ तीन स्टार्टअप ही यूनिकॉर्न बन पाए हैं, जिनमें से प्रत्येक का मूल्यांकन 1 बिलियन डॉलर से ज़्यादा है। इनमें क्विक कॉमर्स स्टार्टअप ज़ेप्टो, फिनटेक स्टार्टअप इनक्रेड फ़ाइनेंस और लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप पोर्टर शामिल हैं। कुल मिलाकर, शोध में 31 शहरों से 152 भावी भारतीय यूनिकॉर्न पाए गए। उनमें से ज़्यादातर 2015 में स्थापित किए गए थे, जिनमें से ज़्यादातर सॉफ़्टवेयर और सेवाएँ बेचते हैं और केवल 18 प्रतिशत भौतिक उत्पाद बेचते हैं। लगभग…
भारतीय रिजर्व बैंक ने पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाओं की कमी के कारण महाराष्ट्र के द सिटी को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि महाराष्ट्र के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार को बैंक को बंद करने और एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने के लिए कहा गया है। रिजर्व बैंक के अनुसार, सहकारी बैंक ने 19 जून, 2024 को कारोबारी समय की समाप्ति से बैंक का संचालन बंद कर दिया है। अब प्रत्येक जमाकर्ता जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (DICGC) से केवल 5 लाख रुपये की मौद्रिक सीमा…
गुरुवार को एकबार फिर घरेलू शेयर बाजार में शुरुआत हरे निशान के साथ हुई लेकिन ये तेज़ी ज़्यादा देर ठहर न सकी और बाज़ार में मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ़्टी निफ्टी 15 अंक बढ़कर और सेंसेक्स ने 61 अंक बढ़कर शुरुआत की। बैंक निफ्टी इंडेक्स जिसने कल अपना आल टाइम हाई बनाया था उसमें भी 142 अंक बढ़त दिखी। खबर लिखे जाने तक निफ्टी 20 और सेंसेक्स 124 अंक नीचे ट्रेड कर रहा था। सेक्टोरल इंडेक्स में bank इंडेक्स, financial इंडेक्स, PSU इंडेक्स, metal इंडेक्स, auto इंडेक्स, realty इंडेक्स औरoil and gas इंडेक्स हरे निशान में दिखे, जबकि pahrma इंडेक्स,…
दोस्तों इंतज़ार ख़त्म हुआ, बजाज की सीएनजी बाइक की लॉन्चिंग डेट सामने आ गई है। ऑटो इंडस्ट्री से जो ख़बरें मिल रही हैं उनके मुताबिक बजाज 5 जुलाई को पुणे में अपनी सीएनजी बाइक लॉन्च करेगी। सीएनजी बाइक का अनावरण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में पुणे में किया जाएगा। बजाज ने अपनी इस CNG बाइक का क्या नाम रखा है अभी यह पता नहीं चल पाया है हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका नाम ‘ब्रूजर’ हो सकता है, जिसे हाल ही में बाइक निर्माता ने भारत में ट्रेडमार्क कराया है। ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक…
भारतीय शेयर बाजार में आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में मजबूत शुरुआत के बाद शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 36 अंक उछलकर 77,337 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 42 अंक गिरकर 23,516 अंक पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में आज शानदार तेजी देखने को मिली। बैंक निफ्टी 957 अंक बढ़कर 51,398 अंक के साथ अपने शिखर पर पहुंच गया। आज के कारोबार में एक्सिस और HDFC बैंक के शेयरों में अच्छी तेजी रही। AXIS बैंक का शेयर 3.17% उछलकर 1229 रुपये पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों…
पिछले साल यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ट्रांजैक्शन फेल होने की दर में बढ़ोतरी का अनुभव किया। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक आरबीएल बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बंधन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर्स इस समस्या से काफी परेशान रहे।आंकड़ों के मुताबिक प्रेषक बैंकों की ओर से ‘बड़ौदा यूपी बैंक’ में मई 2023 और अप्रैल 2024 के बीच औसतन 16% पर सबसे अधिक तकनीकी डिफ़ॉल्ट दर थी। , इसके बाद आरबीएल बैंक, आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक और आईपीपीबी क्रमशः 5.3%, 4.9% और 4.47% पर थे। वहीँ बेनिफिशियरी बैंकों…
देश में डिजिटल लोन के प्रति लोगों का रुझान काफी बढ़ा है। डिजिटल लोन को लेकर व्यापक चिंताओं के बीच उद्योग निकाय फिनटेक एसोसिएशन फॉर कंज्यूमर एम्पावरमेंट (FACE) के अनुसार, डिजिटल लोन देने वाली 37 सदस्य इकाइयों ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1.46 लाख करोड़ रुपये के लोन दिए और इसमें साल-दर-साल 49 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। FACE के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में दिए गए लोन की संख्या 35 फीसदी बढ़कर 10 करोड़ से अधिक हो गई। गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक ने डिजिटल कर्जदाताओं के कुछ व्यवहार पर चिंता जताई है और उनके संचालन के…
हुंडई मोटर इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में क्रेटा इलेक्ट्रिक लॉन्च करेगी। कंपनी का यह भी कहना है कि भविष्य में उसका लक्ष्य चार ईवी मॉडल और लॉन्च करना है, जिन्हें वित्त वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी वर्तमान में भारत में दो ईवी मॉडल बेचती है – IONIQ5 और कोना इलेक्ट्रिक जिनकी कीमत क्रमशः लगभग 45 लाख रुपये और 24 लाख रुपये है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड अपने इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल की कीमत प्रतिस्पर्धात्मकता को अधिकतम करने की कोशिश कर रही है. कंपनी सेल, बैटरी पैक, पावर…
