Author: News Desk
फर्स्टक्राई जो छोटे बच्चों से जुड़े उत्पाद बेचने वाली कंपनी है अब भारतीय शेयर बाजार में उतरने जा रही है. उसने अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर ली है और इसके लिए कंपनी ने गुरुवार को बाजार नियामक SEBI के पास अपना पेपर्स (DRHP) दाखिल किया। फर्स्टक्राई ताजा शेयर इश्यू के जरिए 1,816 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है. सेबी की वेबसाइट से मिली जानकारी फर्स्टक्राई की मूल कंपनी ब्रेनबिज़ सॉल्यूशंस ने डीआरएचपी दायर किया जिसमें 5.4 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है। फर्स्टक्राई आईपीओ से जुटाए गए पैसे का देश देश भर में मॉडर्न…
वैश्विक बाज़ारों से मिले तेज़ी के संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार भी गुरुवार 28 दिसंबर को आल टाइम हाई पर खुले और आगे बढ़ते हुए सर्वकालिक ऊंचाई पर बंद हुए। दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंचे और रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 123.95 अंक बढ़त के साथ 21,778.70 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई सेंसेक्स भी 371.95 अंक की बढ़त के साथ 72,410.38 पर बंद हुआ। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर उछाल पर थे. हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO ) के शेयरों में आज…
देश का रियल स्टेट सेक्टर इस साल बूम पर रहा, बावजूद इसके कि होम लोन मंहगा रहा, फिर घर खरीदने वालों पर मंहगे होम लोन का कोई असर नहीं दिखाई दिया और जमकर लोगों ने अपने सपनों के आशियाने को खरीदा। देश के सात प्रमुख शहरों में आवासीय प्रॉपर्टी बिक्री इस साल 31 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 4.77 लाख यूनिट पहुँच गयी है. कीमतों में औसतन 15 फीसदी की बढ़ोतरी और ऊंची ब्याज दरों के बावजूद यह बढ़ोतरी हैरान करने वाली है. टियर टू और थ्री शहरों में तो यह आंकड़ा और भी बड़ा होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना महामारी के…
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच रहे हैं। इस बीच इन्शुरन्स सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने भी बाजार से ज़ोरदार मुनाफा कमाया है. बता दें कि LIC अपने पोर्टफोलियो का कुछ हिस्सा शेयर बाजार में इन्वेस्ट करती है। इसी निवेश से LIC ने इस साल अपने पोर्टफोलियो में 2.28 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। LIC का भारत में सूचीबद्ध लगभग 260 कंपनियों में निवेश है। ACE इक्विटी डेटा के मुताबिक भारतीय जीवन बीमा निगम की कुल होल्डिंग्स का बाजार मूल्य पिछले साल दिसंबर के 9.61 लाख…
गुरुवार को भारतीय स्टॉक मार्केट अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर खुला। बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स 308 अंक और निफ्टी 90 अंक की बढ़त के साथ 21,744 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. खबर लिखे जाने तक निफ्टी 21,686 अंक पर और सेंसेक्स 72,172 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई पर सुबह बाजार खुलते के समय 1435 शेयर बढ़त के साथ और 485 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार में आज ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एनर्जी, इंफ्रा और पीएसई सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे…
साल 2023 जाने वाला है और 2024 आने वाला है. नए साल की शुरुआत से पहले कई कंपनियां ईयर एंड सेल के जरिए अपने प्रोडक्ट्स पर ज़बरदस्त डिस्काउंट का फायदा दे रही हैं। देश की टेलिकॉम कम्पनियाँ भी इसमें पीछे नहीं है. देश की नंबर वन कही जाने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूज़र्स के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर लेकर आ रही है। जियो अपने ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज और कैशबैक ऑफर दे रही है। अगर भी सस्ते रिचार्ज प्लान और कैशबैक ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि आप कितने पैसे में 168…
वैश्विक बाज़ारों में शानदार तेज़ी के रुख को बरकरार रखते हुए भारतीय शेयर बाज़ारों ने 27 दिसंबर को शानदार उड़ान भरी और लगातार चौथे दिन तेजी देपर बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 701.63 अंक बढ़कर 72,038.43 पर और निफ्टी 213.50 अंक की तेजी लेकर 21,654.80 पर बंद हुआ है। शेयर बाजार में लिस्ट लगभग 1801 शेयर बढ़े हैं वहीं 1848 शेयर गिरे है जबकि 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप गेनर की बात करें तो हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि ओएनजीसी, एनटीपीसी, अदानी…
विदेशी मुद्रा संबंधी सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नई पहल की है जिसमें पैसे बदलने को तर्कसंगत बनाने के उद्देश्य से एक नया मसौदा लाया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि मौजूदा लाइसेंसिंग ढांचे की समीक्षा का मकसद भारत की उभरती अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करना, उचित जांच और संतुलन बनाए रखते हुए व्यक्तियों, टूरिस्टों और उद्योगों को विदेशी मुद्रा सुविधाओं के वितरण में operating efficiency हासिल करना है। Foreign Exchange Management Act 1999 (FEMA ) के तहत अधिकृत व्यक्तियों को लाइसेंस देने की रूपरेखा की मार्च 2006 में समीक्षा की गई…
देश के सबसे अग्रणी भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर एफडी ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। एसबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी इसी वर्ष 27 दिसंबरसे प्रभावी होगी. इसके साथ ही बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक जमा पर FD दरें भी बढ़ा दी हैं। SBI ने एक साल से ज़्यादा और 2 साल से कम, 2 साल से ज़्यादा और 3 साल से कम और पांच साल से 10 साल को छोड़कर बाकी सभी अवधियों पर बयाज दरें बढ़ा दी…
भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 300 से ज़्यादा अंक उछलकर 71,743.48 अंक पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 100 अंकों के करीब की तेजी के साथ 21,563 .05 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, ऑटो और फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कल भी स्टॉक मार्केट में मजबूती रही थी। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगले साल नीतिगत दर में आक्रामक कटौती की उम्मीद में बाजार में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर जोखिम के बीच शेयरों के अधिक मूल्यांकन और FII की पूंजी निकासी के बावजूद…
साप्ताहिक अवकाश और क्रिसमस की छुट्टी के बाद खुले भारतीय शेयर बाजार तेज़ी के नोट में बंद हुए। बीएसई इंडेक्स सेंसेक्स 229 अंक की बढ़त के साथ 71,336.80 पर बंद हुआ। वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 91 अंक की बढ़त लेकर 21,441 पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों की बात करें तो 24 शेयर हरे निशान और 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीँ निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान और 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा स्टील, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा,…
होंडा एक्टिवा 6G एक ऐसा स्मार्ट स्कूटर है जिसने महिलाओं और बुज़ुर्गों में अपनी विशेष पहचान बनाई है और इस वर्ग में इसे ज़्यादा पसंद किया जा रहा है. ऐसा नहीं है कि युवा इसकी तरफ आकर्षित नहीं हैं. दरअसल इसके किफायती दाम और बेहतर माइलेज इसे ख़ास बनती है जो ऑफिस गोइंग महिलाओं और बड़ी उम्र के लोगों को ज़्यादा पसंद आता है, यानि पैसे की बचत. उधर युवाओं को एक्टिवा 6G का स्टाइलिश लुक, मोबाइल कनेक्टिविटी और स्कूटर में डिस्क ब्रेक पसंद है। होंडा का ट्रिम एक्टिवा कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक है…
विदेशी निवेशकों के लिए उभरता भारत पसंदीदा निवेश स्थल बना हुआ है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह अक्टूबर में 21 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सितंबर में 1.55 अरब डॉलर से बढ़कर 5.9 अरब डॉलर हो गया। यह लगातार तीसरा महीना है जब शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में बढ़ोतरी देखी गई है। शेयरों में सभी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह का लगभग चार से पांचवां हिस्सा इंफ़्रा, रिटेल, पावर और फाइनेंस सर्विस सेक्टर में निवेश किया गया था।…
नया साल आने और पुराना साल जाने में अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में 31 दिसंबर कई अहम वित्तीय कार्यों की डेडलाइन भी है, तो इस डेडलाइन के गुजरने से पहले आपको कई अहम काम निपटाने ज़रूरी होंगे, इसलिए डेडलाइन के अंदर ही उन कामों को आप निपटा लें वरना अगले वर्ष के शुरू होते है आपकी समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं. 31 दिसंबर से पहले डीमैट अकाउंट में नॉमिनी का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। अगर आप समय पर नामांकन दाखिल नहीं करते हैं तो आपके खाते में धनराशि रुक सकती है और आपको धनराशि निकालने में…
मेरठ- पाचन सहायता में अग्रणी नाम Dabur Hajmola ने जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने के उद्देश्य से अपनी दिल छू लेने वाली पहल “Achai Ka Chatkara” शुरू की है। सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता में, डाबर हाजमोला जरूरतमंद लोगों को अपना समर्थन देकर सकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास करता है। यह अभियान बच्चों को खुशी के पल और उज्जवल भविष्य के अवसर प्रदान करके उनका उत्साह बढ़ाने पर केंद्रित है। डाबर हाजमोला अच्छाई की शक्ति में विश्वास करता है और इस प्रयास के माध्यम से सकारात्मकता का प्रभाव पैदा करना चाहता है।हाजमोला एक ऐसा ब्रांड है जो अपने…
तीन दिन की लम्बी छुट्टी के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाज़ार हलकी तेज़ी के साथ खुले मगर आधे घंटे में ही तेज़ी की तरफ बढ़ चले. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में सौ अंकों से ज़्यादा की बढ़त दिख रही है वहीँ निफ़्टी इंडेक्स भी 69 अंको की तेज़ी नज़र आ रही है। निफ़्टी मिडकैप और निफ़्टी बैंक में तेज़ी का रुख है. सुबह 10 बजे तक एनएसई पर 1398 शेयर हरे निशान में और 508 शेयरों में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। आज लार्ज कैप की अपेक्षा मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी का…
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस भारतीय मीडिया बिजनेस में सबसे बड़ी डील करने जा रही है. रिलायंस ने वॉल्ट डिज़नी के साथ विलय के लिए एक गैर-बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह विलय फरवरी 2024 तक पूरा हो सकता है. इस डील के बाद मुकेश अम्बानी का भारतीय मीडिया जगत पर एक तरह से एकाधिकार होने की बात कही जा रही है. इस विलय में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस को 51 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी. शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी डिज़्नी की रहेगी, इस विलय में नकदी और स्टॉक दोनों शामिल हैं। इस विलय के बाद RIL और…
सेंसेक्स 50 की तुलना में इस साल छोटे शेयरों ने निवेशकों को करीब 3 गुना रिटर्न दिया. इस साल 22 दिसंबर तक बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 45.20 फीसदी बढ़ा. वहीं यहीं मिडकैप इंडेक्स 41.74 फीसदी चढ़ा. इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 16.87 फीसदी ही चढ़ा. इस तरह स्मॉलकैप शेयरों ने निवेशकों को सेंसेक्स निफ़्टी के मुकाबले भारी मुनाफा कमा कर दिया है। आर्थिक बुनियाद में सुधार और भारी खुदरा निवेशकों की भागीदारी के कारण साल 2023 इक्विटी बाजार के लिए लाभदायक वर्ष साबित हुआ है। इससे स्मॉल कैप और मिड कैप कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल…
भविष्य की हेल्थ प्रॉब्लम को लेकर देश के सीनियर सिटीजन्स आत्मनिर्भर होना चाहते हैं, इसलिए बुढ़ापा आने से पहले और बुढ़ापे की बीमारियों से निपटने के लिए लोगों में हेल्थ बीमा लेने का चलन बढ़ रहा है, बीमा कपंनियां भी इस बढ़ते रुझान का फायदा उठाने में लगी हुई हैं और अपनी योजनाओं में उनको प्राथमिकता भी दे रही है. आये दिन देश की सभी बीमा कम्पनियाँ वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए नए प्रोडक्ट लेकर आ रही हैं, इसका फायदा ये है लोगों के पास अपना हेल्थ कवर चुनने के कई ऑप्शन भी मिलते हैं, इसके बावजूद हेल्थ पालिसी लेने…
साल 2023 रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अद्भुत रहा है। कोरोना महामारी के दौरान रियल्टी सेक्टर में जो गिरावट आयी थी और पूरा सेक्टर पूरी तरह से धड़ाम हो गया था और डेवेलपर्स को तगड़ा नुक्सान हुआ था ुंदकी भरपाई अब होती दिख रही है है.दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई समेत सभी मेट्रो शहरों में घरों की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यही नहीं टियर 2 और 3 शहरों में भी प्रॉपर्टी में ज़बरदस्त निवेश दर्ज किया गया है। मेट्रो सिटी की बात करें तो यहाँ करोड़ों की कीमत वाले घरों की बिक्री में बड़ा उछाल दर्ज किया…
