सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार मूल्यांकन ने पिछले सप्ताह 2,89,699.42 करोड़ रुपये की छलांग लगाई है। शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच सबसे ज्यादा मुनाफा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 30 1,822.83 अंक बढ़ा। गुरुवार को सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के पार पहुंचा था। खबर के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में Reliance Industries, Tata Consultancy Services (TCS), HDFC Bank, ICICI Bank, Bharti Airtel, State Bank of India (SBI), Infosys, Hindustan Unilever और ITC के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं एलआईसी के मूल्यांकन में गिरावट आई।
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटल 1,52,264.63 करोड़ रुपये बढ़कर 21,18,951.20 करोड़ रुपये हो गया। TCS का बाजार मूल्यांकन 34,733.64 करोड़ रुपये बढ़कर 14,12,845.09 करोड़ रुपये हो गया। ICICI Bank का बाजार पूंजीकरण 30,286.99 करोड़ रुपये बढ़कर 8,44,201.88 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 18,267.7 करोड़ रुपये बढ़कर 8,22,530.35 करोड़ रुपये हो गया। Infosys का बाजार मूल्यांकन 14,656.3 करोड़ रुपये बढ़कर 6,50,602.10 करोड़ रुपये और HDFC Bank का बाजार मूल्यांकन 13,808.74 करोड़ रुपये बढ़कर 12,80,865.43 करोड़ रुपये हो गया। SBI का बाजार पूंजीकरण 11,111.14 करोड़ रुपये बढ़कर 7,57,565.68 करोड़ रुपये हो गया।
HUL का बाजार मूल्यांकन 7,953.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,81,570.83 करोड़ रुपये हो गया। ITC का बाजार पूंजीकरण 6,616.91 करोड़ रुपये बढ़कर 5,30,475.82 करोड़ रुपये हो गया। इसके विपरीत, LIC का बाजार पूंजीकरण 22,042.61 करोड़ रुपये घटकर 6,25,573.90 करोड़ रुपये हो गया।

