डलासः अमेरिकन एयरलाइंस ने लगभग 25,000 कर्मचारियों को सूचित किया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते हवाई यात्रा की मांग में भारी कमी के कारण अक्टूबर में उनकी नौकरियों को खत्म किया जा सकता है।
अमेरिकी के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि यदि पर्याप्त संख्या में श्रमिक दो साल तक के लिए आंशिक भुगतान के साथ अवकाश ले लेते हैं, तो यह छंटनी कम हो सकती है। एयरलाइन के सीईओ डग पार्कर और अध्यक्ष रॉबर्ट इसोम ने कर्मचारियों को भेजी नोटिस में कहा कि उन्हें छंटनी से बचे जाने की उम्मीद है, क्योंकि महामारी का प्रकोप कम पड़ने से एक अक्टूबर तक हवाई यात्रा की मांग में तेजी आने का अनुमान है।
ब्रिटेन में आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान सरकार के वेतन सहायता योजना के कारण बेरोजगारी को काबू में रखने में मदद मिली है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि मार्च और मई के बीच तीन महीनों में देश की बेरोजगारी दर 3.9% थी, जो इससे पिछली तिमाही के लगभग समान ही है।

