नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए सरकार से तत्काल नीतिगत कदम उठाने को कहा है. अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि 25 साल पहले शुरू हुई 2G सर्विस से अब बाहर निकलने का समय आ गया है. इसे इतिहास का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है. भारत में पहली मोबाइल फोन कॉल की सिल्वर जुबली पर अंबानी ने कहा कि 2G दौर के फीचर फोन के करीब 30 करोड़ सब्सक्राइबर्स के इर्द-गिर्द है, जो कि बुनियादी इंटरनेट सुविधाओं से वंचित हैं. वो भी ऐसे सयम में जब भारत और अन्य देश 5G के दौर में प्रवेश कर रहे हैं.
अंबानी ने कहा, ”मैं खासकर एक तथ्य रखता हूं कि भारत में अभी भी 30 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर 2G के दौर में फंसे हैं, उनके फीचर फोन उन्हें इंटरनेट के बुनियादी इस्तेमाल से दूर किए हुए हैं. वो भी ऐसे सयम में जब भारत और शेष दुनिया 5G तकनीक के दौर में प्रवेश करने जा रही है. मेरा मानना है कि 2G को इतिहास का हिस्सा बनाने के लिए तत्काल नीतिगत उपाय किए जाने की जरूरत है.”
इससे पहले अंबानी ने एलान किया था कि RIL की टेलिकॉम कंपनी जियो (Jio) भारत को 2G मुक्त बनाएगी. इसके लिए वह किफायती स्मार्टफोन बाजार में उजारेगी, जिससे कि फीचर्स फोन के सब्सक्राइबर नई तकनीक की ओर माइग्रेट हो सके.
हाल ही में आरआईएल चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 43वें एजीएम में कहा कि जियो ने 5G सॉलूशन बना लिया है, जो भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस प्रदान करेगा. इसका डिजाइन पूरी तरह से डेवलप किया जा चुका है. ये भी बताया गया कि स्पेक्ट्रम की उपलब्धता के साथ ही इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि ग्लोबल सर्च इंजन गूगल ने जियो प्लेटफॉर्म में 33737 करोड़ रुपये निवेश का एलान किया है. इसके बदले जियो प्लेटफॉर्म में गूगल को 7.7 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी

