शॉर्ट विडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक को भारत में तो पहले से ही बैन किया जा चुका है। अब अमेरिका में भी इसको बैन करने की चर्चा तेज है। हाल ही में एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि टिकटॉक को बैन करना चाइना से हथियार छीन लेने जैसा है। अब टिकटॉक पर एक और बड़ा आरोप लगा है। इस ऐप पर साउथ कोरिया में बड़ा जुर्माना लगाया गया है।
टिकटॉक पर आरोप लगा है कि उसने बच्चों से जुड़े डेटा का गलत इस्तेमाल किया। इसके चलते टिकटॉक ऐप पर 186 मिलियन वॉन (करीब 1.1 करोड़ रुपये) डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
द कोरिया कम्युनिकेशंस कमिशन (केसीसी) ने चाइनीज कंपनी पर फाइन लगाया है। केसीसी दरअसल कोरिया में टेलिकम्युनिकेशंस और डेटा से जुड़े सेक्टर्स में रेग्युलेटर का काम करता है। यही संस्था यूजर्स के डेटा से जुड़ी निगरानी की जिम्मेदारी का काम भी करती है। टिकटॉक पर यह बड़ा जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि कंपनी यूजर्स का प्राइवेट डेटा प्रटेक्ट नहीं रख पाई थी।
टिकटॉक पर लगाया गया जुर्माना कंपनी की इस देश में एनुअल सेल्स का करीब 3 प्रतिशत है। लोकल प्राइवेसी लॉ के तहत इतनी ही रकम कंपनी को चुकानी पड़ती है।

