नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के डीसीबी बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह देश में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के उपायों के लिये अगले तीन महीने में एक करोड़ रुपये का योगदान करेगा।
सरकार द्वारा कंपनियों को कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत कोष का उपयोग इस महामारी से निपटने में करने की अनुमति देने के एक दिन बाद बैंक ने यह घोषणा की।
डीसीबी बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘बैंक कोविड-19 (कोरोना वायरस)से निपटने को लेकर विभिन्न एजेंसियों और भागीदारों की सेवा लेगा। उसकी इस राशि का उपयोग अगले तीन महीने के भीतर करने की योजना है।’’

