Close Menu
    What's Hot

    Legal Issues Surrounding Canadian Online Casinos: What to Know

    May 28, 2026

    Что нужно знать о лицензиях онлайн казино Пинко?

    May 28, 2026

    Ошибки новичков в онлайн казино Пинко: как их избежать

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»कोरोना संकट के चलते भारत में 8.3 फीसदी गिर सकता है ऑटो उत्पादन: फिच
    अन्य

    कोरोना संकट के चलते भारत में 8.3 फीसदी गिर सकता है ऑटो उत्पादन: फिच

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: चीन में जानलेवा कोरोना वायरस फैलने से भारत के ऑटो उद्योग पर बुरा असर पड़ने का अंदेशा है। रेटिंग एजेंसी फिच का कहना है कि चालू वर्ष में इस संकट के चलते भारत में ऑटो उत्पादन 8.3 फीसदी गिर सकता है क्योंकि इससे सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। फिच का यह भी कहना है कि अगर भारत में कोरोना वायरस फैलता है तो यहां इसका संक्रमण ज्यादा तेजी से होगा क्योंकि देश में स्वास्थ्य सेवाएं चीन की तरह सक्षम नहीं हैं।

    कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए चीन में ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने उत्पादन रोक दिया है ताकि एक जगह पर इकट्ठा होने से लोगों में संक्रमण न फैले। भारतीय ऑटो कंपनियों के लिए चीन सबसे बड़ा सप्लायर है। वहां संक्रमण फैलने पर प्लांट बंद होने से भारतीय कंपनियों के लिए ऑटो पार्ट्स की कमी हो सकती है जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। इससे भारत में कंपनियों को उत्पादन रोकना पड़ सकता है।

    फिच का कहना है कि अगर भारत में भी वायरस फैलता है तो यहां भी ऐसी ही कदम उठाने पड़ सकते हैं। भारतीय स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उसका कहना है कि इस तरह की महामारी से निपटने के लिए भारतीय स्वास्थ्य सेवाएं सक्षम नहीं हैं। अगर भारत में वायरस और फैलता है तो इसका संक्रमण चीन के मुकाबले यहां ज्यादा तेजी से फैलेगा और इसका असर ऑटो उद्योग पर होगा।

    फिच के अनुसार इस समस्या के कारण भारत में ऑटो उत्पादन 8.3 फीसदी गिर सकता है। पिछले साल 2019 में भारतीय ऑटो उद्योग के उत्पादन में 13.2 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। 2019 के दौरान उद्योग को परेशान करने वाली मांग की सुस्ती का असर चालू वर्ष में भी जारी रह सकता है। चीन से भारतीय अॉटो उद्योग को 10 से 30 फीसदी सप्लाई मिलती है। अगर इलेक्ट्रिक वाहनों की बात करें तो यह सप्लाई दो-तीन गुनी तक हो सकती है। इसके लिए चीन के कंपोनेंट निर्माओं पर निर्भरता ज्यादा होने के कारण ऑटो उद्योग पर असर पड़ना लाजिमी है।

    auto production corona virus Fitch
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबजट में सरकार की किसान योजनाओं से इन शेयरों को होगा फायदा
    Next Article लिवप्योर ने किया शुद्ध जल और शुद्ध वायु प्रदान करने का वादा
    Finance Khabar

    Related Posts

    Legal Issues Surrounding Canadian Online Casinos: What to Know

    May 28, 2026

    Что нужно знать о лицензиях онлайн казино Пинко?

    May 28, 2026

    Ошибки новичков в онлайн казино Пинко: как их избежать

    May 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Jak działa kod promocyjny w Mostbet na 2026? Wypłaty i limity
    May 28, 2026
    Die Nachteile von Wettanbieter bei illegalen Sportwetten ohne OASIS
    May 28, 2026
    Пин Ап отзывы: опыт вывода средств в азартных онлайн играх
    May 28, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.