Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»यूआईडीएआई ने बनाया रिकॉर्ड, देश में अब 125 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड
    इक्विटीज

    यूआईडीएआई ने बनाया रिकॉर्ड, देश में अब 125 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 137 करोड़ आबादी वाले भारत में अब 125 करोड़ से अधिक लोगों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है, यानी देखा जाए तो भारत की तकरीबन 90 फीसदी से भी ज्यादा की आबादी के पास आधार कार्ड है। यूआईडीएआई ने शुक्रवार को कहा कि अब 125 करोड़ भारतवासियों को आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

    यूआईडीएआई ने शुरू किए 21 आधार सेवा केंद्र, हफ्ते के सातों दिन सुबह से शाम तक करते हैं काम आधार कार्ड को लेकर ताजा खबर, यूआईडीएआई ने किया बड़ा बदलाव 90 प्रतिशत भारतीय आधार को मानते हैं सुरक्षित, इसे अपडेट कराना है सबसे मुश्किल काम आधार कार्ड में सिर्फ इतनी बार करा सकते हैं बदलाव, यूआईडीएआई के ये नियम जानना है बेहद जरूरी

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘आधारधारकों की पहचान के लिए प्राथमिक पहचान दस्तावेज के रूप में आधार के तेजी से बढ़ते उपयोग के साथ यह उपलब्धि हासिल की गयी है। यह इस तथ्य से साबित होता है कि शुरूआत से लेकर अबतक सत्यापन सेवाओं के लिये 37,000 करोड़ बार आधार का उपयोग किया गया है।’ यूआईडीएआई ने कहा कि आधार परियोजना ने नया मील का पत्थर हासिल किया है। यह 125 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।

    50 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

    बयान के अनुसार, ‘इसका मतलब है कि देश के 1.25 अरब भारतीयों के पास 12 अंकों वाली विशिष्ट पहचान संख्या है।’ यूआईडीएआई को हर दिन आधार के जरिए सत्यापन हेतु करीब 3 करोड़ अनुरोध मिलते हैं। बयान में कहा गया है, ‘साथ ही लोग आधार को अद्यतन करने को लेकर भी सचेत हैं। यूआईडीएआई ने अबतक 331 करोड़ सफल आधार अपडेट (बॉयोमेट्रिक और जनसंख्या) किया है।’ विज्ञप्ति के अनुसार वर्तमान में यूआईडीएआई को रोजाना लगभग 3 से 4 लाख आधार अपडेट अनुरोध अनुरोध मिलते हैं।

    मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक आधार प्रणाली का भारत में व्यापक स्तर प्रसार हो चुका है। बता दें 12 अंकों वाले आधार नंबर की की शुरुआत महाराष्‍ट्र से सितंबर 2009 में हुई थी। पैन कार्ड बनवाने से लेकर सरकार की योजनाओं का फायदा लेने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6000 रुपए की राशि पाने के लिए भी अब संबंधित बैंक अकाउंट से आधार का लिंक होना जरूरी है।

    आधार से लिंक कराने के बाद व्यक्ति की पहचान हो जाती है और सरकारी सब्सिडी किस-किस तक कितनी पहुंची, इसका डाटा भी भारत सरकार के पास पहुंच जाता है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (PMVVY) के लिए भी आधार को अनिवार्य बना दिया गया है।

    have Aadhaar card in the country now 125 crore people sets record UIDAI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबैंकों का सकल जीएनपीए अनुपात सितंबर 2020 में 9.9 प्रतिशत हो जाने का अनुमान: RBI
    Next Article आइए 5 ऐसे कारकों को जानें, जो Bajaj Finance Fixed Deposit को बेजोड़ बनाते हैं
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.