Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»बैंकों का सकल जीएनपीए अनुपात सितंबर 2020 में 9.9 प्रतिशत हो जाने का अनुमान: RBI
    फीचर न्यूज

    बैंकों का सकल जीएनपीए अनुपात सितंबर 2020 में 9.9 प्रतिशत हो जाने का अनुमान: RBI

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) का अनुपात सितंबर 2019 के 9.3 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2020 में 9.9 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है। बता दें कि साल में दो बार जून तथा दिसंबर में आरबीआई अपनी फाइनैंशल स्टैबिलिटी रिपोर्ट (एफएसआर) यानी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट प्रकाशित करता है।

    बैंक केवाईसी में धर्म की जानकारी देने को लेकर फैली अफवाहों पर न दें ध्यान, मोदी सरकार ने कही ये बड़ी बात बजट से पहले सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ वित्त मंत्री सीतारमण करेंगी बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा जनवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए 2020 की बैंक हॉलीडे की लिस्ट राजस्व संग्रह में तेज गिरावट से राजकोषीय मानकों को लेकर जोखिम आरबीआई बैंकों का जीएनपीए अनुपात मार्च 2019 में 9.3 प्रतिशत था।

    रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में कहा, ‘वृहद आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव, नये एनपीए में मामूली वृद्धि तथा ऋण वृद्धि दर में गिरावट के असर के कारण बैंकों का जीएनपीए अनुपात सितंबर 2020 में बढ़कर 9.9 प्रतिशत पर पहुंच सकता है।’ रिजर्व बैंक ने कहा कि इस दौरान सरकारी बैंकों का जीएनपीए अनुपात 12.7 प्रतिशत से बढ़कर 13.2 प्रतिशत पर और निजी बैंकों का जीएनपीए अनुपात 3.9 प्रतिशत से बढ़कर 4.2 प्रतिशत पर पहुंच सकता है। इस दौरान विदेशी बैंकों का जीएनपीए भी 2.9 प्रतिशत से बढ़कर 3.1 प्रतिशत पर पहुंच सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रोविजनिंग बढ़ने के कारण भारतीय बैंकों का शुद्ध एनपीए गिरकर सितंबर 2019 में 3.7 प्रतिशत पर आ गया। यह एनपीए के बदले बढ़ते प्रावधान को बताता है।

    बैंकों का एकीकृत प्रावधान कवरेज (पीसीआर) अनुपात मार्च 2019 के 60.5 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2019 में 61.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। एनपीए को लेकर हो सकने वाले घाटे के बदले बैंकों द्वारा अलग रखी जाने वाली राशि के अनुपात को पीसीआर कहा जाता है। इस दौरान सरकारी और निजी दोनों तरह के बैंकों का पीसीआर बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘सरकारी बैंकों में सरकार द्वारा पूंजी डालने के कारण बैंकों की पूंजी और जोखिम वाली संपत्तियों का अनुपात (सीआरएआर) मार्च 2019 के 14.3 प्रतिशत से सुधरकर सितंबर 2019 में 15.1 प्रतिशत पर पहुंच गया। सरकारी बैंकों का सीआरएआर इस दौरान 12.2 प्रतिशत से सुधरकर 13.5 प्रतिशत पर पहुंच गया।’

    रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2019 में 24 बैंकों का जीएनपीए अनुपात पांच प्रतिशत से कम रहा जबकि चार बैंकों का जीएनपीए अनुपात 20 प्रतिशत से अधिक रहा। आलोच्य अवधि के दौरान कृषि तथा सेवा क्षेत्र से संबंधित जीएनपीए अनुपात करीब आठ प्रतिशत से गिरकर 10.1 प्रतिशत पर आ गया। उद्योग क्षेत्र के लिये यह अनुपात करीब पांच प्रतिशत से बेहतर होकर 3.79 प्रतिशत पर पहुंच गया। शीर्ष 100 कर्जदारों का बैंकों के कुल कर्ज में 16.4 प्रतिशत तथा जीएनपीए में 16.3 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

    आरबीआई ने कहा है कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों के पास फिलहाल नकदी की कोई कमी नहीं है, जिसके कारण उन्हें लोन की कोई जरूरत नहीं है, जो मौजूदा स्थिति में क्रेडिट ग्रोथ की रेट में कमी का एक बड़ा कारण है। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2019 तक सरकारी बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ घटकर 8.7 प्रतिशत पर रही, जबकि प्राइवेट बैंकों के लिए यह आंकड़ा 16.5 प्रतिशत रहा था।

    2020: RBI estimates in September of gross GNPA ratio of banks to be 9.9 percent
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article1 जनवरी से रुपे, UPI के माध्यम से लेनदेन पर नहीं लगेगा एमडीआर शुल्क: सीतारमण
    Next Article यूआईडीएआई ने बनाया रिकॉर्ड, देश में अब 125 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.