नई दिल्ली। बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिये नये साल से बदलाव करने जा रहा है। बैंक ने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम-कम-डेबिट कार्ड को जल्द से जल्द बदवाने का एलर्ट जारी कर दिया हैँ। बैंक इन कार्ड्स को बदलकर ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षित चिप वाले कार्ड्स दे रहा है। बैंक ने ग्राहकों को पुराने कार्ड्स बदलवाने का एक और मौका दिया है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को 31 दिसंबर 2019 से पहले अपने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कम डेबिट कार्ड्स को बदलकर ईएमवी चिप वाले व पिन बेस्ड एसबीआई डेबिट कार्ड लेने के लिए कहा है।
ग्राहक अगर 31 दिसंबर 2019 तक अपने मैग्नेटिक चिप वाले कार्ड्स नहीं बदलवाते हैं, तो ये कार्ड्स वैधता समय बचे होने के बावजूद डिएक्टिवेट हो जाएंगे। बैंक ने ट्वीट कर यह जानकारी ग्राहकों को दी है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारतीय रिज़र्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार अपने ग्राहकों के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड्स को ईएमवी चिप और पिन बेस्ड कार्ड्स से बदल रहा है। एसबीआई ने एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘ग्राहक 31 दिसंबर 2019 से पहले अपने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड्स को अधिक सुरक्षित ईएमवी चिप और पिन वाले एसबीआई डेबिट कार्ड से बदलने के लिए अपनी होम ब्रांच में आवेदन करें।’

