Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»इस दिवाली, बजाज फिनसर्व के #JustEMI के साथ करें आपनी हर ख़्वाहिश पूरी
    पर्सनल लोन

    इस दिवाली, बजाज फिनसर्व के #JustEMI के साथ करें आपनी हर ख़्वाहिश पूरी

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 19, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क पर खरीदारी करें और त्यौहारों के मौके पर 1000 से अधिक रोमांचक ऑफर, डिस्काउंट, कैशबैक, वाउचर और मुफ्त उपहारों का लाभ उठाएं

    पुणे, महाराष्ट्र। रोशनी का त्यौहार, देश भर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है और मान्यता है कि यह आपके जीवन में समृद्धि लाता है और आपकी किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। साल के इस महीने में हम सभी अक्सर जरूरत से ज्यादा चीजों की खरीदारी करते हैं, फिर बात चाहे उस स्मार्टफ़ोन को खरीदने की हो जिसकी इच्छा आपके मन में लंबे समय से है, या फिर अपने घर को नया रूप देने के लिए अनोखे फर्नीचर को खरीदने अथवा अपने माता-पिता / जीवनसाथी की दिवाली को रोशन करने के लिए उपहार देने की बात हो।

    ‘शॉपिंग’ और ‘दिवाली’ हमेशा से एक-दूसरे के पर्याय रहे हैं, क्योंकि त्यौहारों के सीज़न में आपको लगभग हर तरह के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलता है और आप बड़ी-बड़ी डील्स का फायदा उठा सकते हैं, जिसमें बाजार में उपलब्ध मौजूदा प्रोडक्ट्स के साथ-साथ हाल ही में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स भी आपको आकर्षक कीमतों पर मिल सकते हैं। आज शॉपिंग का तरीका काफी विकसित हो चुका है, तथा आपको आसान ईएमआई पर शॉपिंग का तरीका पसंद आ सकता है, जिससे आपको कई तरह के मूल्यवर्धित लाभ मिलते हैं साथ ही आपको बड़ी राशि के एकमुश्त भुगतान का बोझ भी नहीं उठाना पड़ता है। इसलिए, इस बार दिवाली के मौके पर आप पैसों की चिंता किए बिना बेझिझक शॉपिंग कर सकते हैं, या महंगी वस्तुएं खरीद सकते हैं। त्यौहारों के मौके पर आपकी ख़ुशी को थोड़ा और बढ़ाने के लिए, बजाज फिनसर्व आपके लिए लेकर आया है #JustEMI wali Sparkling Diwali कैंपेन, जो आपको अपनी मनपसंद वस्तुओं को सरल ईएमआई पर खरीदने में मदद करता है, जिससे आपके लिए भुगतान करना बेहद सुविधाजनक और आसान हो जाता है।

    इस कैंपेन के एक हिस्से के रूप में, कंपनी ने एक वर्चुअल EMI Network Town तैयार किया है, जहां आप ईएमआई नेटवर्क कार्ड की मदद से, 1,800 से ज्यादा शहरों में मौजूद 90,000 से अधिक रिटेलर्स की एक श्रृंखला में बजाज फिनसर्व पर उपलब्ध अलग-अलग तरह के कई प्रोडक्ट्स को देख सकते हैं। आप बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क पर खरीदारी कर सकते हैं और इसे बड़ी आसानी से #JustEMI में बदल सकते हैं, ताकि इस दिवाली को आप अपने लिए और अपने प्रियजनों के लिए और ज्यादा शानदार बना सकें। यहां हम आपको कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं जिसका आप लाभ उठा सकते हैं:

    ·       अब आपके लिए शॉपिंग और भी आसान हो जाएगी, क्योंकि देश भर के 1,800 से ज्यादा शहरों में मौजूद 90,000 से अधिक पार्टनर स्टोरों पर बेहद आसान ईएमआई पर मोबाइल, फर्नीचर, टेलीविजन, किराने का सामान, तथा और भी कई तरह के प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए 4 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।

    ·       बिना किसी परेशानी के लोन को मंजूरी दी जाती है, और इसके लिए आपको ऑनलाइन तरीके से एक साधारण सा फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद आपको अपने प्री-अप्रूव्ड लोन की राशि की तुरंत जानकारी मिल जाएगी।

    ·       ढेर सारे दस्तावेजों को जमा करने के काम में हमेशा परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन बजाज फिनसर्व के साथ आपको कई तरह के फॉर्म भरने और अनावश्यक कागजी कार्रवाई के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आप सामान्य KYC दस्तावेजों के साथ एक कैन्सल्ड चेक जमा करके बड़ी आसानी से बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क तक पहुंच सकते हैं।

    ·       आपको केवल अपने बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क कार्ड को स्वाइप करना है, और इस तरह आप अपनी ईएमआई खरीद को बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं। बजाज फिनसर्व के मौजूदा ग्राहक कार्ड के लिए कंज्यूमर पोर्टल- Experia (एक्सपीरिया) पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं, जबकि नए ग्राहक बजाज फिनसर्व के किसी भी पार्टनर स्टोर पर प्रोडक्ट खरीदते समय दस्तावेजों को जमा करके कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

    ·       आप ईएमआई नेटवर्क पर 1000 से अधिक रोमांचक ऑफर, डिस्काउंट, कैशबैक, वाउचर और मुफ्त उपहारों का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, आप 10 करोड़ रुपये तक के प्री-अप्रूव्ड ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। ये ऑफर 28 अक्टूबर, 2019 तक जारी रहेंगे।

    ·       आपको प्रोसेसिंग फीस के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि बजाज फिनसर्व ईएमआई नेटवर्क पर उपलब्ध ज्यादातर प्रोडक्ट्स की खरीद पर बेहद मामूली या शून्य प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना पड़ता है। इसके बाद आपके प्रोडक्ट की कीमत को बेहद आसान ईएमआई में बदल दिया जाता है।

    बजाज फाइनैंस लिमिटेड का परिचय

    बजाज फाइनैंस लिमिटेड, बजाज फिनसर्व ग्रुप की ऋण देने वाली कंपनी है, जो भारतीय बाजार में सर्वाधिक विविधतापूर्ण NBFCs में से एक है, और वर्तमान में देश भर में 36 मिलियन से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी का मुख्यालय पुणे में स्थित है। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले उत्पादों में उपभोक्ता उत्पाद ऋण, लाईफस्टाइल फाइनेंस, डिजिटल प्रोडक्ट फाइनेंस, पर्सनल लोन, प्रॉपर्टी पर दिया जाने वाला लोन, लघु व्यवसाय के लिए लोन, होम लोन, क्रेडिट कार्ड, दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों के लिए लोन, वाणिज्यिक ऋण/ एसएमई ऋण, सिक्योरिटीज पर ऋण के साथ-साथ गोल्ड लोन एवं वाहन पुनर्वित्तीयन ऋण जैसी ग्रामीण वित्तीयन सेवाएँ, तथा सावधि जमा सेवाएँ शामिल हैं। बजाज फाइनेंस लिमिटेड को आज देश में NBFC के संदर्भ में FAAA/Stable की उच्चतम क्रेडिट रेटिंग प्राप्त होने पर गर्व है। यह भारत का एकमात्र ऐसा ‘NBFC’ भी है, जिसे S&P ग्लोबल रेटिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दीर्घकालिक स्टेबल आउटलुक के साथ ‘BBB’ रेटिंग दी गई है।

    #JustEMI complete This Diwali wish with Bajaj Finserv your every
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसरकारी कर्मचारियों के लिए सस्ता एडवांस लोन! अपने सपनों का घर खरीदने का सही समय
    Next Article दीवाली से पहले अपने घर को करें जगमग, बजाज दे रहा कोलैटरल-फ्री लोन
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.