Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार दौरा: पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास और सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
    फीचर न्यूज

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार दौरा: पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास और सेवा पखवाड़ा की शुरुआत

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    PM Modi Birthday
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फाइनेंस डेस्क – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार ज़िले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे देश के पहले पीएम मित्र पार्क (PM MITRA Park) का शिलान्यास करेंगे और 15 दिन तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करेंगे।

    सेवा पखवाड़ा और महिला स्वास्थ्य अभियान

    धार के भैंसोला गांव में पीएम मोदी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ भी शुरू करेंगे। इस अभियान में पूरे प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य और पोषण संबंधी कैंप लगाए जाएंगे।

    इन कैंपों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया और टीबी की जांच होगी।

    गर्भवती महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी चेकअप और पोषण परामर्श मिलेगा।

    किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को मज़बूत करेगा और “स्वस्थ समाज, मज़बूत राष्ट्र” के संकल्प को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है।

    पीएम मित्र पार्क: बड़ा निवेश और रोज़गार

    धार ज़िले में बनने वाले पीएम मित्र पार्क में अब तक 114 बड़ी टेक्सटाइल कंपनियों से 23,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव आया है। पार्क पूरी तरह विकसित होने पर यहां करीब 3 लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा।

    पार्क प्रधानमंत्री मोदी के 5F विज़न (Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign) पर आधारित है।

    कुल 2,158 एकड़ ज़मीन में से लगभग 1,300 एकड़ का आवंटन हो चुका है।

    सीएम यादव ने कहा कि यह केवल निवेश नहीं है, बल्कि लाखों परिवारों की ज़िंदगी बदलने वाला कदम है।

    मोदी का दूसरा जन्मदिन मध्य प्रदेश में

    17 सितंबर को पीएम मोदी 75 साल के हो जाएंगे। यह उनका दूसरा जन्मदिन होगा जब वे मध्य प्रदेश में रहेंगे। इससे पहले 2022 में उन्होंने श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ा था, जो ‘प्रोजेक्ट चीता’ का हिस्सा था।

    इस बार उनका दौरा विकास और सेवा दोनों संदेश लेकर आ रहा है। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleएक से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना फायदेमंद, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान
    Next Article एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    Finance Khabar

    Related Posts

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.