Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया नशा उन्मूलन अभियान, प्रभात फेरी निकालकर लोगों को किया जागरूक
    प्रेस विज्ञप्ति

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया नशा उन्मूलन अभियान, प्रभात फेरी निकालकर लोगों को किया जागरूक

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Manav Utthan Seva Samiti
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • वरिष्ठ पत्रकार राहुल चौहान रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, लोगों से किया नशा मुक्ति को जनांदोलन बनाने का आव्हान
    • साध्वी गीतिका और प्रवीणा बाई ने लोगों को दिया नशा मुक्ति का संदेश

    नई दिल्ली: अखिल भारतीय सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से आज दिल्ली एनसीआर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में साध्वी गीतिका बाई जी ने कहा कि नशा आज समाज की गंभीर समस्या बन गया है। इसके दुष्परिणामों की जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया।

    उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिसके प्रेरक सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं आध्यात्मिक गुरु पूज्य सतपाल जी महाराज है। उनकी प्रेरणा से संस्था समय समय पर आध्यात्मिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार के साथ साथ अनेक सामाजिक कार्यों में संलग्न है जैसे रक्तदान शिविर, मिशन एजुकेशन, मिशन मेडिसन, भूकंप एवं प्राकृतिक आपदाओ मे निशुल्क राहत सामग्री वितरण, बेसहारा एवं निर्धन व्यक्तियों को राहत सामग्री एवं वस्त्र वितरण, नशा उन्मूलन पर जन जागृति अभियान चलाकर समाज मे जागरूकता फेलाना, निशुल्क सवास्थ्य शिविर, आदि कार्यों को संचालित करती है।

    Manav Utthan Seva Samiti

    आज का युवा नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है। इसी श्रखंला मे समिति नशा मुक्ति अभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति दिल्ली के सातों जिलों में और एनसीआर में विभिन्न जगहों पर सुबह प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे से मुक्ति के लिए जागृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राहुल चौहान ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में आए लोगों से नशा मुक्ति अभियान को एक जन आंदोलन बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जब तक इस आंदोलन में जन भागीदारी नहीं बढ़ेगी तब तक यह नशा मुक्ति का कार्यक्रम अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफल नहीं होगा.

    नशा आज देश में एक बड़ी समस्या बन चुकी है और इसके लिए हमें एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। प्रभात फेरी के बाद आयोजित विशाल सदभावना सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के बारे अवगत कराया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं पंचायत संदेश पत्रिका के संपादक बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि नशा समाज में एक बड़ी बुराई के रूप में पंक चुका है उसको खत्म करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए अगर अपने आने वाली पीढियां को और वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल बनाना है तो उनको नशाखोरी की लत से बचाना होगा. विभिन्न तीर्थों से आए हुए संत महात्माओं ने युवाओं को नशा छोड़ने और नशे के भयंकर परिणामों के बारे में अवगत कराया।

    Manav Utthan Seva Samiti

    वहीं, साध्वी प्रवीणा बाई ने कहा कि इस आजकल के तनाव पूर्ण जीवन से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति नशे की ओर बढ़ गया है, जबकि गुरु नानक देव जी ने कहा है, नशा भांग शराब का उतर जात प्रभात, नाम खुमारी नानका चढ़ी रहे दिन रात”, हमें प्रभु नाम का सहारा लेने की जरूरत है ताकि हम नशे की आवश्यकता से मुक्त हो सकें और हमारे जीवन का उत्थान हो सके।

    ईश्वर के ध्यान से हमें भौतिक ताप नहीं सताते हैं. हम विषम परिस्थितियों में बिना विचलित हुए अपने सामाजिक र्कत्तव्य का निर्वाह करने में सक्षम हो जाते हैं। गुरु महाराज जी का संदेश है कि भारत तभी विश्व गुरु बन सकता है जब इसमें सभी प्रकार की बुराईयां खत्म होंगी, नशे से युवा मुक्त होगा। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चलाए गए इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इसकी प्रशंसा की व कहा की यह बहुत ही आवश्यक अभियान है। कार्यक्रम का संचालन संस्था से जुड़े हुए एवं समाजसेवी जितेंद्र अरोड़ा ने किया.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleनए साल में DII ने अब तक 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया
    Next Article ट्रम्प टैरिफ पर अनिश्चितता के बीच आईटी शेयरों में 3% तक की गिरावट
    Finance Khabar

    Related Posts

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.