ईजी ट्रिप के प्रमोटरों में से एक निशांत पिट्टी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 1 जनवरी से कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के सीएफओ और निशांत के भाई रिकांत पिट्टी को तत्काल प्रभाव से सीईओ नियुक्त किया गया है।
इस बात की चर्चा चल रही थी कि निशांत पिट्टी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं। 31 दिसंबर को ईजी ट्रिप के 78.32 करोड़ रुपये के शेयर एक ब्लॉक में बेचे गए, जिसमें सह-संस्थापक निशांत पिट्टी विक्रेता थे। ईजीमाईट्रिप सूचीबद्ध ईजी ट्रिप प्लानर द्वारा संचालित ब्रांड है।
31 दिसंबर को हुए लेन-देन के बाद ईजी ट्रिप में पिट्टी की हिस्सेदारी घटकर 12.8 प्रतिशत रह गई है। संयुक्त प्रमोटर हिस्सेदारी भी 50.38 प्रतिशत से घटकर 48.97 प्रतिशत रह गई है।
25 सितंबर को पिट्टी ने 24.65 करोड़ शेयर या कुल शेयर पूंजी का 14 प्रतिशत बेचकर कुल 920 करोड़ रुपये जुटाए थे। सितंबर में पिट्टी की कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना के बारे में खबर सामने आयी थी। 2024 के दौरान, ईज़ी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में 15.7% की गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स में 8.2% की वृद्धि हुई है।

