Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»इस चीनी म्यूच्यूअल फण्ड ने एक हफ्ते में दिया 30 प्रतिशत का रिटर्न
    फीचर न्यूज

    इस चीनी म्यूच्यूअल फण्ड ने एक हफ्ते में दिया 30 प्रतिशत का रिटर्न

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    mf
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन सरकार द्वारा बाजार और अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए उठाए गए प्रोत्साहन उपायों के कारण वहां के शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। चीन में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड काफी आकर्षक हो गए हैं और बंपर रिटर्न दे रहे हैं। इन म्यूचुअल फंडों ने महज एक हफ्ते में औसतन 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। चीन के प्रोत्साहन पैकेज, ब्याज दरों में कटौती और लक्षित क्षेत्र समर्थन के कारण बाजार की धारणा काफी ऊपर चली गई है, जिसके कारण फंड काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

    विशेषज्ञों की मानें तो चीन केंद्रित फंड इस समय आकर्षक अल्पकालिक अवसर दिखा रहे हैं। चीनी सरकार द्वारा महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों के कारण रिटर्न में काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक हफ्ते में चीन केंद्रित म्यूचुअल फंडों ने औसतन 21.39 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, कुछ फंडों ने 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न भी दिया है। मिरे एसेट हैंग सेंग टेक ईटीएफ एफओएफ ने पिछले एक हफ्ते में 33.43 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। एडलवाइस ग्रेटर चाइना इक्विटी ऑफ-शोर फंड ने 17.26 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक्सिस ग्रेटर चाइना इक्विटी एफओएफ ने 15.61 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। निप्पॉन इंडिया ईटीएफ हैंग सेंग बीईएस ने 11.51 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, अल्पकालिक दृष्टिकोण काफी आकर्षक है। लेकिन उन्होंने दीर्घकालिक दृष्टिकोण वाले निवेशकों को व्यापक आर्थिक परिदृश्य और अस्थिरता की संभावना को ध्यान में रखते हुए सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी है। चीनी शेयरों में यह जोरदार तेजी भारतीय बाजार को झटका दे सकती है। चीनी बाजार में इस तेजी का फायदा उठाने के लिए विदेशी निवेशक भारत से चीन का रुख कर सकते हैं। यानी भारत से फंड का बहिर्वाह हो सकता है। हम यह भी देख रहे हैं कि विदेशी निवेशकों ने पिछले हफ्ते भारतीय बाजार से बड़ी निकासी की है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने 4 अक्टूबर तक FPI ने भारतीय इक्विटी में 27,142 करोड़ रूपये की बिक्री की।

    30% return chinese mutual fund Mutual Fund
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleRIL, HDFC के बाजार मूल्यांकन में बड़ी गिरावट
    Next Article चालू वित्त वर्ष में दस हज़ार लोगों को नौकरियां देगा SBI
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.