Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»बाजार में बिकवाल हावी, शुरूआती तेज़ी गिरावट में बदली
    इक्विटीज

    बाजार में बिकवाल हावी, शुरूआती तेज़ी गिरावट में बदली

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sensex
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    घरेलू स्टॉक मार्केट ने मंगलवार को मजबूती के साथ शुरुआत तो की मगर उस तेज़ी को बरकरार नहीं रख सका. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 288 अंक बढ़कर 84,585 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25,899 पर खुला। बैंक निफ्टी इंडेक्स 139 अंक बढ़कर 53,116 पर खुला। मगर थोड़ी ही देर में ये सारी बढ़त गायब हो गयी और शेयर बाज़ार में पिछले दो दिन की तरह बिकवाल हावी हो गए. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स जहाँ 150 अंक नीचे जा चूका था वहीँ निफ़्टी भी 50 अंक का गोटा लगा चूका है, आज के ऊपर के स्तर से सेंसेक्स में 450 अंको की गिरावट पहले घंटे में आ चुकी है.

    मंगलवार को शुरूआती कारोबार में निफ्टी 50 में Tech Mahindra, M&M, L&T, Wipro और Infosys टॉप गेनर्स रहे, जबकि Asian Paints, JSW Steel, Hindalco, Maruti Suzuki और Tata Steel 1 अक्टूबर को निफ्टी 50 में टॉप लूजर स्टॉक बनकर उभरे। कारोबार की शुरुआत में metal, FMCG, pharma को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में दिखे।

    बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सितंबर में डॉलर के लिहाज से भारत में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। भारत का बाजार पूंजीकरण 5.03 ट्रिलियन डॉलर से गिरकर 4.90 ट्रिलियन डॉलर हो गया। यह लगातार दूसरी मासिक गिरावट भी थी। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से यह दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा बाजार है। सितंबर में भारत के मूल्यांकन में गिरावट मुख्य रूप से थी आईटी, तेल एवं गैस, ऊर्जा, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, रक्षा और दूरसंचार समेत अन्य क्षेत्रों में गिरावट के कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।

    30 सितंबर को शेयर बाजार में कोहराम मच गया था। बीएसई सेंसेक्स 1,272.07 अंकों की गिरावट के साथ 84,299.78 अंकों पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय बीएसई सेंसेक्स 1,314.71 अंक गिरकर 84,257.14 अंकों पर आ गया था। इसी तरह निफ्टी 50 भी 368.10 अंकों की भारी गिरावट के साथ 25,810.85 पर बंद हुआ।

    selling sensex stock exchange
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleयस सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड के बैंक खाते फ्रीज़ करने का आदेश
    Next Article चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने की मांग
    News Desk

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.