11.6 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी और उनका परिवार मुकेश अंबानी को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गया है। हुरुन इंडिया रिचेस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में अरबपतियों की संख्या घट रही है और भारत में बढ़ रही है. चीन में अरबपतियों की संख्या में जहां 25% की कमी आई है, वहीं भारत में यह 29% बढ़कर रिकॉर्ड 334 अरबपतियों तक पहुंच गई है।’
रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी और उनका परिवार हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 11,61,800 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ शीर्ष पर हैं। जबकि मुकेश अंबानी ने दूसरा शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनकी कुल संपत्ति 10,14,700 करोड़ रुपये है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर एंड फैमिली इस साल तीसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 3,14,000 करोड़ रुपये है।
वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला एंड फैमिली इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 2,89,800 करोड़ रुपये है। इसके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 2,49,900 करोड़ रुपये है।
छठे स्थान पर आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली हैं, जिनकी कुल संपत्ति 2,35,200 करोड़ रुपये है। सातवें स्थान पर हिंदुजा समूह के गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,92,700 करोड़ रुपये है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के राधाकृष्ण दमानी एंड फैमिली आठवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,90,900 करोड़ रुपये है। विप्रो के अजीम प्रेमजी और परिवार 1,90,700 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर हैं। बजाज ऑटो के नीरज बजाज और परिवार 1,62,800 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं।

