Close Menu
    What's Hot

    FullHouse Blocked Power Protect Your Play Now

    May 22, 2026

    Gamdom Fishing Games Fun Arcade Action

    May 22, 2026

    Foxdex Documents Secure Your Data Safely Now

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»DDA ला रहा है 40,000 फ्लैट की तीन हाउसिंग स्कीम्स, कीमत 11.5 लाख रुपये से शुरू
    फीचर न्यूज

    DDA ला रहा है 40,000 फ्लैट की तीन हाउसिंग स्कीम्स, कीमत 11.5 लाख रुपये से शुरू

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    flats
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अपनी हाउसिंग स्कीम लेकर आया है जिसके तहत वो करीब 40,000 फ्लैट ऑफर कर रहा है। ये फ्लैट तीन आय वर्ग अफोर्डेबल, मिड इनकम और हाई इनकम सेगमेंट में उपलब्ध हैं। DDA सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024, जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 और द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 में अलग-अलग रेंज के फ्लैट ऑफर कर रहा है।

    सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024 में DDA द्वारा 34,177 फ्लैट ऑफर किए जा रहे हैं। इन फ्लैट्स की कीमत 11.5 लाख रुपये से शुरू होकर 28.47 लाख रुपये तक है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। फ्लैटों की बुकिंग 10 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यह योजना 31 मार्च 2025 को बंद होगी। सस्ता घर आवास योजना 2024 में कम आय वर्ग (LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के फ्लैट रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये फ्लैट रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, लोक नायक पुरम, रोहिणी और नरेला स्थानों पर हैं। इस योजना में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट दिए जा रहे हैं।

    DDA सामान्य आवास योजना 2024 में 5,531 फ्लैट दिए जा रहे हैं। इनकी कीमत 29 लाख रुपये से लेकर 2.18 करोड़ रुपये तक है। इस योजना को DDA मध्यम वर्गीय आवास योजना 2024 के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत हाई इनकम ग्रुप (HIG), मीडियम इनकम ग्रुप (MIG) और LIG तीनों कैटेगरी में फ्लैट ऑफर किए जा रहे हैं। इस योजना में फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त 2024 से शुरू हो रहा है। फ्लैट की बुकिंग 10 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यह योजना 31 मार्च 2025 को बंद होगी। ये फ्लैट जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला लोकेशन पर उपलब्ध हैं।

    डीडीए द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत 173 फ्लैट ऑफर किए जा रहे हैं। इन फ्लैट की कीमत 1.28 करोड़ रुपये से शुरू होकर 5 करोड़ रुपये तक है। इस योजना के तहत डीडीए 173 एमआईजी, एचआईजी और उच्च श्रेणी के फ्लैट ऑफर कर रहा है। ये फ्लैट द्वारका के सेक्टर 14, 16बी और 19बी में उपलब्ध हैं। ये फ्लैट ई-नीलामी प्रक्रिया के जरिए उपलब्ध होंगे। 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन और बयाना राशि जमा करने की शुरुआत हो रही है। ई-नीलामी में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और बयाना जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 को शाम 6 बजे तक है।

    40k flats dda housing schemes
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदिन के अंत में आयी तेज़ी से शेयर बाजार चढ़कर बंद
    Next Article कार लोन पर ये बैंक ले रहे सबसे कम ब्याज
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    DuckDice Locked Out Access Solution for Smooth Play
    May 21, 2026
    Degens iOS – Get Exclusive iOS Software Access Now
    May 21, 2026
    Powerful Flamez Alternatives Solutions Available Now
    May 21, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.