बजट-2024 को लेकर भारतीय शेयर बाजार भारी उठापटक के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 222 अंकों की बढ़त के साथ 80,724.30 पर खुला। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 80,766.41 अंक और न्यूनतम 79,224.32 अंक तक गया। सेंसेक्स आज 73 अंकों की गिरावट के साथ 80,429 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 30 अंकों की गिरावट के साथ 24,479 पर बंद हुआ।
निफ्टी के शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त टाइटन में 6.56 फीसदी, आईटीसी में 6.52 फीसदी, टाटा कंज्यूमर में 4.42 फीसदी, एनटीपीसी में 2.78 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 2.77 फीसदी दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट लार्सन एंड टूब्रो में 3 फीसदी, हिंडाल्को में 2.97 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 2.79 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 2.27 फीसदी और ओएनजीसी में 1.84 फीसदी दर्ज की गई।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) कारोबार में प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) की दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इस फैसले का मकसद जोखिम भरे कारोबार में खुदरा निवेशकों की भागीदारी को कम करना है।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा उछाल निफ्टी एफएमसीजी में 2.68 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.11 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.13 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.53 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.55 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.16 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.68 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रियल्टी में 2.29 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.20 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.83 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.40 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.94 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.37 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.96 फीसदी दर्ज की गई।

