Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»जुलाई में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में अबतक डाले 30,772 करोड़ रुपये
    इक्विटीज

    जुलाई में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में अबतक डाले 30,772 करोड़ रुपये

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    fpi
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों की उम्मीद के चलते FPI ने इस महीने अब तक भारतीय बाजारों में 30 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश किया है। इसके अलावा बजट के सुधारोन्मुखी होने की उम्मीद ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया है।

    डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक एफपीआई ने इस महीने अब तक (19 जुलाई तक) शेयरों में शुद्ध रूप से 30,772 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले राजनीतिक स्थिरता और बाजारों में तेज उछाल के चलते जून में उन्होंने शेयरों में 26,565 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इससे पहले मई में चुनाव नतीजों को लेकर असमंजस के बीच एफपीआई ने शेयरों से 25,586 करोड़ रुपये निकाले थे।

    मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिका में बांड पर प्रतिफल बढ़ने की चिंताओं के बीच अप्रैल में उन्होंने 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी। समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने शेयरों के अलावा ऋण या बांड बाजार में 13,573 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके साथ ही इस साल अब तक बांड बाजार में उनका निवेश 82,197 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अगर डॉलर और बांड प्रतिफल में नरमी का हालिया रुख आगे भी जारी रहता है तो एफपीआई भारतीय बाजार में खरीदारी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि घरेलू और विदेशी निवेशक 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर में संभावित बदलावों पर उत्सुकता से नजर रख रहे हैं।

    fpi investment july month
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleRIL , HDFC Bank का बाजार पूंजीकरण घटा
    Next Article नतीजों के बाद फिसला विप्रो
    News Desk

    Related Posts

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.