मोटरसाइकिल की दुनिया का बड़ा नाम हीरो मोटोकॉर्प ने अपने संस्थापक चेयरमैन डॉ. बृजमोहन लाल मुंजाल की याद में एक खास मोटरसाइकिल द सेंटेनियल पेश की है। हीरो मोटोकॉर्प ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि उसकी अभी 100 बाइक ही बनाई गई हैं, जिन्हें सिर्फ आमंत्रण पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी आपूर्ति सितंबर 2024 में शुरू होगी। द सेंटेनियल’ को मोटरसाइकिल संग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और इसे सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, जो इसे बेहद ख़ास खास और स्टाइलिश बनाती है
कंपनी ने कहा ने अपने प्रेस नोट में कहा कि कंपनी के संस्थापक डॉ. मुंजाल की 101वीं जयंती के मौके पर कंपनी इन 100 मोटरसाइकिलों की नीलामी कंपनी के कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों और हितधारकों के बीच करेगी और इससे जुटाई गई रकम का इस्तेमाल समाज की बेहतरी के लिए किया जाएगा।” मोटरसाइकिल की अवधारणा, डिजाइन और विकास भारत में हीरो सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) और जर्मनी में हीरो टेक सेंटर (टीसीजी) के वैश्विक विशेषज्ञों द्वारा किया गया है।
इस बाइक में बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए हल्के वजन का एल्युमीनियम स्विंगआर्म दिया गया है। नए डिजाइन का कार्बन फाइबर बॉडी पैनल वाहन की मजबूती को बढ़ाता है। बाइक 43-एमएम अपसाइड-डाउन फ्रंट सस्पेंशन से लैस है जिसमें पूरी तरह से एडजस्टेबल मोनो-शॉक और डंपिंग एडजस्टमेंट है। एक अलग, गहरा एग्जॉस्ट नोट अक्रापोविक के बेहतरीन कार्बन फाइबर और टाइटेनियम एग्जॉस्ट सिस्टम से निकलता है, जिसे बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए ट्यून किया गया है। साइड कवर पर मिल्ड एल्युमीनियम स्पेशल एडिशन नंबर बैजिंग के साथ कार्बन फाइबर सीट काउल और सोलो सीट बाइक की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इंजन और फ्रेम की पेंट स्कीम के साथ-साथ डायमंड-कट एलॉय व्हील्स पर भी ध्यान से विचार किया गया है। ‘द सेंटेनियल’ का कर्ब वेट सिर्फ 158 किलोग्राम है।

