मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 34.74 अंकों की गिरावट के साथ 79,441 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 15.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,126 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़त Larsen & Toubro, Wipro, Infosys, HDFC Bank और Tata Consumer में दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट Shriram Finance, Bharti Airtel, Tata Motors, Kotak Bank और Bajaj Finance. में दर्ज की गई।
मंगलवार को आईटी और मीडिया शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा उछाल निफ्टी IT में 1.17 फीसदी और निफ्टी Media में 1.05 फीसदी दर्ज किया गया। इसके अलावा निफ्टी Oil and Gas में 0.26 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.83 फीसदी और निफ्टी Pharma में 0.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी PSU Bank में 1.81 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Midsmall Healthcare में 0.85 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.38 फीसदी, निफ्टी Healthcare में 0.32 फीसदी, निफ्टी Private bank में 0.88 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.48 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.85 फीसदी, निफ्टी Auto में 0.76 फीसदी और निफ्टी Bank में 0.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

