गुरुवार को एकबार फिर घरेलू शेयर बाजार में शुरुआत हरे निशान के साथ हुई लेकिन ये तेज़ी ज़्यादा देर ठहर न सकी और बाज़ार में मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ़्टी निफ्टी 15 अंक बढ़कर और सेंसेक्स ने 61 अंक बढ़कर शुरुआत की। बैंक निफ्टी इंडेक्स जिसने कल अपना आल टाइम हाई बनाया था उसमें भी 142 अंक बढ़त दिखी। खबर लिखे जाने तक निफ्टी 20 और सेंसेक्स 124 अंक नीचे ट्रेड कर रहा था।
सेक्टोरल इंडेक्स में bank इंडेक्स, financial इंडेक्स, PSU इंडेक्स, metal इंडेक्स, auto इंडेक्स, realty इंडेक्स औरoil and gas इंडेक्स हरे निशान में दिखे, जबकि pahrma इंडेक्स, IT इंडेक्स समेत अन्य इंडेक्स लाल निशान में दिखे।
आज बाजार खुलते ही kotak mahindra bank , sbi life insurance, hdfc bank, bharati airtel और indusind bank निफ्टी पर प्रमुख लाभ में रहे, जबकि sun pharma, bajaj finance, dr reddys labs, power grid corp और एhdfc life नुकसान में रहे।
एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 19 जून 2024 को 7,908.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसी तरह, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,107.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स-निफ्टी ने बीते सत्र में ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। 19 जून को निफ्टी 23664 का नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, कारोबार के आखिर में यह 42 अंक गिरकर 23516 पर बंद हुआ था।

