प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सहयोगियों के समर्थन से तीसरा कार्यकाल हासिल करने के साथ शेयर बाजार ने सारा नुक्सान पूरा कर लिया लेकिन सीएलएसए द्वारा गधे गए ‘मोदी स्टॉक’ वाले शेयरों में अधिकांश नई ऊंचाइयों के बावजूद भी नुकसान में हैं, उनमें मार्किट के साथ रेकवे नहीं आयी है.
भारतीय बाजारों में 4 जून से पिछले तीन सत्रों में उल्लेखनीय तेजी रही है, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी में 6.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि व्यापक बाजारों में 8.2 प्रतिशत की रिकवरी हुई। यह बड़ी गिरावट 4 जून को आये जब मतगणना के दिन चार साल में सेंसेक्स और निफ़्टी ने सबसे बड़ी गिरावट का अनुभव किया था, उस दिन निफ्टी में 6.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इससे पहले एग्जिट पोल में भाजपा की मजबूत जीत की भविष्यवाणी के कारण शेयर बाजार में उछाल आया था। एग्जिट पोल से पहले के स्तर से, निफ्टी ने सभी नुकसानों की भरपाई कर ली है और अब लगभग उसी स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इस बीच, सीएलएसए द्वारा वर्गीकृत 54 तथाकथित “मोदी स्टॉक” का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की जीत की भविष्यवाणी के बाद इन शेयरों में औसतन 6 प्रतिशत की उछाल देखी गई, इसके बाद चुनाव के नतीजों ने बाजार को हिलाकर रख दिया, जिसके बाद इनमें औसतन 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। इन 54 शेयरों में से केवल 8 ही एग्जिट पोल से पहले के अपने स्तर पर वापस आ पाए हैं। करीब सात शेयर अभी भी 31 मई को बाजार द्वारा एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देने से एक दिन पहले की कीमतों की तुलना में करीब 10 प्रतिशत कम पर कारोबार कर रहे हैं।

