सोमवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बाजार के सभी प्रमुख सूचकांकों में खरीदारी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 360 अंक बढ़कर 74,608 पर और एनएसई निफ्टी 96 अंक बढ़कर 22,610 पर कारोबार कर रहा था।
लार्ज, मिड और स्मॉलकैप तीनों इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, फिन सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इंफ्रा शेयरों में तेजी का रुख है। हालांकि, प्राइवेट बैंकों का इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एलएंडटी, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईटीसी बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, एचयूएल, नेस्ले और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, केवल विप्रो, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजारों में तेजी है. वहीं, शंघाई और हांगकांग के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार भारी बढ़त के साथ बंद हुए।

