गोल्ड ने नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है। सोने के भाव आज 70 हजार के पार पहुंच गए हैं। 24 कैरेट गोल्ड के प्राइस में 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरफ चांदी में भी पिछले कई दिनों से लगातार तेजी बरकरार है। सिल्वर के प्राइस आज 1000 रुपये बढ़ गए हैं जिसके बाद चांदी 82000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
आज देश में 24 कैरेट सोने का भाव 70,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट आज 64,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। जबकि 18 कैरेट सोने के भाव में 410 रुपये का उछाल आया है जिसके बाद भाव 52,850 रुपये पर पहुंच गए हैं।
चांदी की बात करें तो सिल्वर के प्राइस में एक हज़ार रुपये का उछाल आया है जिसके बाद चांदी के भाव 82 हज़ार रुपये प्रति किलो पर बने हुए हैं। बीते दिन चांदी की कीमत 81000 रुपये प्रति किलो थी।
चार बड़े शहरों की बात करें तो चेन्नई 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 70,470, दिल्ली 70,620 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकाता 70,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुँच गया. अन्य शहरों में इंदौर 70,520, बेंगलुरु 70,470, पुणे 70.470, अहमदाबाद 70,520, जयपुर 70,620, लखनऊ 70.620, पटना 70,520, चंडीगढ़ 70,620 और सूरत 70,520 हज़ार रूपये प्रति 10 ग्राम है। यहाँ पर 24 कैरेट के रेट दिया गया है.

