मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स का आज का इंट्राडे हाई 74,501.73 है। जबकि निफ्टी के लिए यह 22619 रहा है. ये स्तर बाजार के लिए रिकॉर्ड ऊंचाई हैं. हालांकि, बाद में कुछ नरमी आई और सेंसेक्स करीब 350 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 22500 के पार जाकर बंद हुआ है।
आज के कारोबार में लगभग हर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, मेटल, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। फिलहाल सेंसेक्स में 351 अंकों की तेजी देखी गई है और यह 74228 के स्तर पर बंद हुआ है. जबकि निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ 22515 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के टॉप गेनर्स में एचडीएफसीबैंक, टाइटन, टेकएम, एशियनपेंट, टीसीएस, मारुति शामिल हैं. . जबकि टॉप लूजर्स में SBI, BHARTIARTL, JSWSTEEL, ITC, RELIANCE शामिल हैं।
बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही, यूरोपीय बाजारों में खरीदारी का रुख रहा. बुधवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल और में 43 अंकों की कमजोरी देखने को मिली. NASDAQ कंपोजिट में 37 अंक की तेजी रही जबकि S&P 500 इंडेक्स करीब 6 अंक बढ़कर 5211.49 के स्तर पर बंद हुआ.

