स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ‘अमृत कलश’ में निवेश करने का आखिरी मौका 31 मार्च, 2024 है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में सावधि जमा निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 7.1 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। SBI की ओर से इस FD में निवेशकों को प्रीमैच्योर निकासी की भी सुविधा दी जाती है। अगर किसी व्यक्ति ने FD पर प्रीमैच्योर पैसों की निकासी की है तो 0.5 प्रतिशत से लेकर 1 प्रतिशत की पेनाल्टी ली जाती है। अमृत कलश योजना में ब्याज का भुगतान मासिक, तिमाही और छमाही आधार पर किया जाता है।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की सावधि जमा ऑफर की जा रही है। इसमें सामान्य निवेशकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7 फीसद तक का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स को 4 फीसद से लेकर 7.50 परसेंट का ब्याज दिया जा रहा है।
एसबीआई में सावधि जमा की ब्याज दरों की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 7 दिन से लेकर 45 दिन तक 3.5 प्रतिशत, 46 दिन से लेकर 179 दिन तक 4.75 प्रतिशत, 180 दिन से लेकर 210 दिन तक 5.75 प्रतिशत, 210 दिन से लेकर एक साल से कम 6 प्रतिशत, एक साल से लेकर दो साल से कम पर 6.8 प्रतिशत, दो साल से लेकर तीन साल से कम पर 7 प्रतिशत, तीन साल से लेकर 5 साल से कम पर 6.75 प्रतिशत और पांच साल से लेकर 10 साल तक 6.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता है. वरिष्ठ नागरिकों को हर अवधि में .50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलता है.

