घरेलू शेयर बाजार में कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी आज के कारोबार में दोनों दबाव में रहे. सेंसेक्स में करीब 195 अंकों की कमजोरी रही है, जबकि निफ्टी 22356 पर बंद हुआ है. इंडेक्सों में निफ्टी पर बैंक, ऑटो, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फाइनेंशियल, FMCG , आईटी, मेटल लाल निशान में रहे. आज के टॉप गेनर्स में TATAMOTORS, भारती एयरटेल , SBI, सन फार्मा A,NTPC शामिल हैं. गिरने वाले टॉप शेयरों में BAJAJFINSV, बजाज फाइनेंस , INFOSYS , टीसीएस , WIPRO शामिल हैं।
एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में बिकवाली देखने को मिली. सोमवार को अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे. सोमवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल में 98 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 38989.83 के स्तर पर बंद हुआ। NASDAQ Composite में 67 अंक नीचे होकर 16207.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 6 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5130.95 के स्तर पर बंद हुआ।
कंपनी की खबरों की बात करें तो कल की डीमर्जर की ख़बरों के बाद आज के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इंट्राडे में एक समय टाटा मोटर्स का शेयर 8 फीसदी मजबूत होकर 1065 रुपये पर पहुंच गया. बता दें कि टाटा मोटर्स के निदेशक मंडल ने कंपनी के कार और ट्रक कारोबार को अलग-अलग हिस्सों में बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. डीमर्जर की इस खबर बाजार ने आज ज़ोरदार स्वागत किया।

