एनपीएस का संचालन करने वाली सरकारी संस्था पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) की ओर से नेशनल पेंशन सिस्टम को लेकर नया नियम जारी किया गया है। पीएफआरडीए की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया कि CRA सिस्टम में सभी subscribers और पार्टियों के हितों की रक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है. अब CRA सिस्टम में लॉग इन केवल Aadhaar आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जा सकता है।
पीएफआरडीए की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया कि नई लॉगिन प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2024 से शुरू हो सकती है। अब आप अपने मौजूदा यूजर आईडी और लॉगिन पासवर्ड के साथ केवल आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं।
पीएफएडीए ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों के तहत उनके संबद्ध स्वायत्त निकायों सहित नोडल कार्यालय वर्तमान में एनपीएस लेनदेन के लिए केंद्रीय रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (सीआरए) तक पहुंचने के लिए पासवर्ड-आधारित लॉगिन का उपयोग करते हैं। अब आधार प्रमाणीकरण के उपयोग से पूरी लॉगिंग प्रक्रिया मजबूत और अधिक सुरक्षित हो जाएगी।
एनपीएस एक सेवानिवृत्ति योजना है जिसमें सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी निवेश कर सकते हैं। एनपीएस की खास बात यह है कि इसमें लंबी अवधि के लिए निवेश किया जाता है और 60 साल के बाद एकमुश्त भुगतान के साथ पेंशन का विकल्प मिलता है। पहले यह योजना 2004 में केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू की गई थी, इसके बाद 2009 में निजी कर्मचारियों के लिए भी इसे खोल दिया गया।

