अंतरिम बजट वाले दिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय सेंसेक्स और निफ़्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 106.81 अंक और निफ्टी 28.20 अंक गिरकर 21,697.50 पर बंद हुआ। वित्तीय घाटा कम करने की घोषणा के चलते आज सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट रही. अंतरिम बजट में वित्त वर्ष 2026 तक राजकोषीय घाटे को 4.5 फीसदी पर रखने का लक्ष्य रखा गया है. आज निफ्टी पीएसयू इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की उछाल देखी गई है. घरेलू बॉन्ड यील्ड भी 7 फीसदी से नीचे गिरा
मारुति सुजुकी, सिप्ला, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आयशर मोटर्स, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन निफ्टी आज के टॉप गेनर्स रहे जबकि निफ्टी पर अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, और ग्रासिम इंडस्ट्रीज टॉप लूजर्स रहे हैं। सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें तो इनमें भी मिलाजुला रुख देखने को मिला है। ऑटो, बैंक, एफएमसीजी और पावर में तेज़ी देखि गयी । वहीं कैपिटल गुड्स, मेटल और रियल्टी में एक फीसदी की गिरावट नज़र आयी।
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कुल 3,942 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इनमें से करीब 1,822 शेयरों में तेजी और 2,014 शेयर में गिरावटरही। वहीं 106 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। आज 461 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। वहीँ 21 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। आज 438 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 254 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 82.96 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

