पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सपाट शुरुआत के बाद आज भारतीय शेयर बाजार 200 से ज़्यादा अंकों की उछाल के साथ खुला और फिर ये 300 अंकों तक गया लेकिन इसके बाद खबर लिखे जाने तक इसमें मुनाफावसूली दिखाई दे रही है। दिन के 11 बजे सेंसेक्स 98 और निफ़्टी 34 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है यानि ऊपरी स्तर से सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट आ चुकी है. बाजार के जानकारों के अनुसार आज दिनभर उतार चढाव रह सकता है क्योंकि टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी एएमसी जैसी कुछ बड़ी कंपनियों के रिजल्ट आज आने वाले हैं, ऐसे में बाजार की चाल काफी हद तक इन कंपनियों के नतीजों पर भी पद सकती है.
अभी फिलहाल सेंसेक्स और निफ़्टी के अलावा निफ़्टी मिडकैप और निफ़्टी स्माल कैप में बढ़त नज़र आ रही है. टॉप मोस्ट एक्टिव शेयरों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, इनफ़ोसिस, मारुती सुजुकी और टाटा मोटर्स के शेयर दिखाई दे रहे हैं. टॉप 5 गेनेर्स में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक,बीपीसीएल और आयशर मोटर्स हैं वहीँ टॉप 5 लूज़र्स में डॉक्टर रेड्डी लैब्स, इनफ़ोसिस, एसबीआई इन्शुरन्स, नेस्ले और ग्रासिम शामिल हैं.
वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो गिफ्ट निफ़्टी अभी 11 अंक नीचे नज़र आ रहा है, एशियाई बाज़ारों निक्केई, स्ट्रेट टाइम्स और हैंगसैंग में काफी तेज़ी दिख रही है. अमेरिकी बाज़ारो में डाओ जोन्स फ्यूचर में 60 अंकों की तेज़ी है. कल nasdak में 111 अंक और एस एंड पी 500 में 22 अंकों की तेज़ी में बंद हुआ. हालाँकि लगभग सारे यूरोपियन शेयर बाजार लाल निशाँ में बंद हुए थे.

