पिछले दो तीन कारोबारी सत्रों में घरेलू शेयर बाज़ार में दबाव देखा गया, सोमवार को तो 600 अंकों से ज़्यादा की गिरावट दर्ज हुई लेकिन आज मंगलवार को जब बाज़ार खुले तो बदला हुआ माहौल दिखा और बाज़ार ने ज़ोरदार तेज़ी के साथ शुरआत की. खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 569 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ़्टी भी ज़ोरदार तेज़ी के साथ 175 अंकों की बढ़त दिखा रहा था।
निफ्टी बैंक की करें तो यह भी 403अंकों की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा था।
एशियाई शेयर बाजारों में मिले जुले संकेत हैं हालाँकि अमरीकी और यूरोपियन बाजार कल तेज़ी के साथ बंद हुए थे.दरअसल दुनिया भर के निवेशक उत्सुकता से अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं आंकड़ों पर ब्याज दर समायोजन पर फेडरल रिजर्व के फैसले पर असर डाल सकता है। उधर सऊदी अरब द्वारा मूल्य निर्धारण में भारी कटौती समेत कमजोर भौतिक बाजार के संकेतों के चलते तेल में लगभग एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट आई।
एफआईआई और डीआईआई के रुझान की बात करें तो विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 160.30 मिलियन रुपये के भारतीय शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों शुद्ध रूप से 1.56 बिलियन रुपये के शेयर खरीदे। भारतीय इक्विटी में मासिक FPI खरीदारी ने दिसंबर में रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। निवेशक इस सप्ताह के आखिर में खुदरा महंगाई और फैक्ट्री आउटपुट डेटा के साथ-साथ आईटी प्रमुख TCS , इंफोसिस और Wipro की कॉर्पोरेट इनकम जैसे प्रमुख आर्थिक संकेतकों पर फोकस कर रहे हैं।
टॉप गेनर्स की बात करें तो अदानी पोर्ट , एबीबी 4,900.00 3.09, अदानी एंटरप्राइजेज, इंटरग्लोब एविएशन, कंटेनर कॉर्प शेयर रहे वहीँ गिरने वाले शेयरों में जी एंटरटेनमेंट, Polycab, वोडाफोन आइडिया, जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलगेट पामोलिव शामिल हैं

