नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गए. निफ्टी और सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 670 अंक गिरकर 71,355 पर और निफ्टी 197.80 अंक गिरकर 21,513 पर आ गया। आज के सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर सभी इंडेक्सों में गिरावट दर्ज हुई. कारोबारी सत्र में गिरावट का असर सबसे ज़्यादा लार्ज और मिडकैप शेयरों पर पड़ा. सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली है। निफ्टी बैंक 1.47 फीसदी गिरकर 47,450 अंक पर बंद हुआ.
बाजार में चढ़ने वाले शेयरों में HCL Tech, Power Grid, Sun Pharma, NTPC, Bajaj Finance aur Titan टॉप पर रहे। वहीँ Bharti airtel, L&T, Tata Motors, Infosys, maruti Suzuki, bajaj finserv, Ultratech Cement, Reliance, JSW Steel, Indusind Bank, HDFC Bank, Kotak Mhindra Bank, Tata Steel, ICICI Bnk, Axis Bank, Wipro, HUL, TCS, M&M, Asian Paints, Tech Mahindra, Nestle, ITC और SBI के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट वाले रहे।
बाजार में इस मुनाफावसूली का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग और आईटी शेयरों पर देखने को मिला है। आज की गिरावट में वैश्विक संकेतों ने अहम भूमिका निभाई है. एशियाई बाजारों का हाल मिला-जुला रहा. शंघाई, हांगकांग, सियोल, बैंकॉक, इंडोनेशिया के बाजार लाल निशान में बंद हुए। वहीं, ताइपे और टोक्यो के बाजारों में तेजी देखी गई. कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.16 फीसदी की गिरावट के साथ 77 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 72 डॉलर प्रति बैरल पर था।

