नई दिल्ली। मानव के जीवन में बीमा का होना एक सामान्य बात है आश्रे यह बेहद जरूरी भी है। लेकिन आको अपने जीवन के लिये कौन सा बीमा कराना चाहिये या फिर कौन सा बीमा आपके जीवन के लिये सही होगा इस बात पर आपको ध्यान अवश्य देना होगा और जानना होगा कि कौन सा गीमा आपके लिये लाभकारी होगा। सबसे पहले आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपको बीमा देने वाला व्यक्ति आपके जोखिम के स्तर और आपकी बीमा की जरूरत के बारे में समझता है? या फिर वह बस अपने फायदे के लिए आपके पास बीमा के लिए आया है।
सोच समझकर करायें बीमा
जीवन बीमा कराना जरूरी है लेकिन उसके बारे में जानकारी निकाल लेना बेहद जयरी हे क्योंकि हर पलान हर व्यक्ति के लिये सही नहीं होता हर व्यक्ति की अपनी अलग जरूरत के हिसाब से प्लान के बारे में जानना होगा। सबके अपने उद्देश्य और प्राथमिकतायें होती हैं। हर व्यक्ति की वित्तीय-सामाजिक स्थिति भी अलग होती है।
महत्वपूर्ण सलाह
बताते चलें कि इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने किसी नजदीकी व्यक्ति जिसका बीमा पहले से हो चुका है उससे सलाह लें। उस व्यक्ति से सलाह लेने से आपको यह पता लग जायेगा कि बीमा करने वाला कौन व्यक्ति सही है और इससे आपको यह भी जानेाी मिल सकती है कि आपकें लिये कौन सा गीमा उचित रहेगा।

