Close Menu
    What's Hot

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»सेंसेक्स 69 हज़ार के पार, भाजपा सरकारें बनने से खुश बाज़ार
    इक्विटीज

    सेंसेक्स 69 हज़ार के पार, भाजपा सरकारें बनने से खुश बाज़ार

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Sensex crosses 69 thousand, market happy with formation of BJP government
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में राजनीतिक स्थिरता के मजबूत संकेतों के चलते आज भी शेयर बाजार में जोरदार रौनक देखी जा रही है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी 3 बड़े राज्यों मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है जिससे बाजार को 2024 में होने वाले आम चुनाव में केंद्र सरकार की स्थिरता या फिर कह सकते हैं मोदी सरकार बरकरार रहने का संकेत मिल रहा है. आज सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़ा है. वहीं, निफ्टी 20750 के करीब है।

    आज कारोबार के लगभग हर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी पर बैंक और वित्तीय सूचकांक मजबूत हुए हैं. वहीं एफएमसीजी, ऑटो, मेटल, फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान में हैं।रियल्टी और आईटी पर दबाव है. फिलहाल सेंसेक्स में 216 अंकों की बढ़त दिख रही है और यह 69,080.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 53 अंक बढ़कर 20739 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में खरीदारी दिख रही है। टॉप गेनर्स में HDFCBANK, ICICIBANK, M&M, AXISBANK, HINDUNILVR, SBI शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में BAJAJFINSV, HCLTECH, ULTRACEMCO, NTPC शामिल हैं।

    प्रोग्रेसिव शेयर्स के डायरेक्टर आदित्य गग्गर का मानना है कि आज के कारोबार में तेजड़ियों का दबदबा रहेगा, इंडेक्स शुरुआत से ही ऊपर चढ़ता रहा। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 418.90 अंक की बढ़त के साथ 20,686.80 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। मीडिया और फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें बैंकिंग और ऊर्जा में सबसे ज्यादा वृद्धि देखी गई। मिड और स्मॉलकैप सूचकांक आज कमजोर प्रदर्शन करते दिखे क्योंकि खरीदारी केवल सूचकांक आधारित शेयरों में देखी गई। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है। यह एक मजबूत अपट्रेंड का संकेत है, जबकि निचली समय सीमा यानी प्रति घंटा चार्ट पर बहुत अधिक खरीदारी की पोजीशन है। अब बाजार में समय या कीमत में सुधार देखने को मिल सकता है ऐसे में गिरावट पर ही बाजार में उतरना चाहिए।

    sensex -nifty sensex crosses 69 k Stock Market traders bullish
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसोने का भाव 65K के पार
    Next Article लम्बी अवधि का नजरिया रखने वालों के लिए बैलेंस्ड एडवांटेज फंड बेस्ट है
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.