Close Menu
    What's Hot

    Beginner's Guide to Gambling

    June 10, 2026

    Réglementations légales des jeux d'argent dans le monde entier ce qu'il faut savoir

    June 10, 2026

    Ліцензійна безпека Beton casino

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»बजाज फाइनैंस की उच्च FD ब्याज़ दरों के साथ अपनी जमा-पूंजी को बढ़ाएँ
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    बजाज फाइनैंस की उच्च FD ब्याज़ दरों के साथ अपनी जमा-पूंजी को बढ़ाएँ

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 27, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    FD
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अपनी मेहनत की कमाई से जमा की गई पूंजी को बढ़ाना अब पहले की तुलना में ज्यादा आसान हो गया है। आज डिजिटलीकरण की वजह से पहले की तुलना में निवेश के अधिक अवसर उपलब्ध हैं, और इन सुविधाओं का लाभ उठाना भी बेहद आसान है। हालांकि, इन विकल्पों का सही मायने में लाभ उठाने के लिए आपको अपने निवेश में विविधता लाने, तथा बाजार से जुड़े साधनों और सुरक्षित रिटर्न का वादा करने वाले साधनों के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। सुरक्षित रिटर्न का विकल्प चुनने वाले निवेशकों के लिए fixed deposit (फिक्स्ड डिपॉजिट) सबसे बेहतर है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट सभी श्रेणियों में अधिकतम FD दरों की पेशकश करता है, साथ ही यह सुनिश्चित रिटर्न देने वाले विकल्प के अपने वादे पर भी खरा उतरता है। इसमें निवेश करना कई वजहों से फायदेमंद है और FD पर शानदार ब्याज़ दर का प्रस्ताव इन कारणों में से एक हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि यह मुनाफा कमाने में किस तरह आपकी मदद कर सकता है, तो आगे पढ़ें।

    लंबी अवधि के लिए निवेश करें

    अगर आप FD में निवेश करके बेहतर रिटर्न का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने फंड को लंबी अवधि के लिए निवेश करें। इसमें निवेश करने पर चक्रवृद्धि ब्याज़ का फायदा मिलता है, जिसकी वजह से आप जितनी लंबी अवधि के लिए निवेश करेंगे, आपको मिलने वाला रिटर्न उतना ही बेहतर होगा। इस बात को ध्यान में रखें कि, आपके फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू FD ब्याज़ दरें अवधि के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। सबसे बेहतर रिटर्न पाने के लिए, जहां तक संभव हो सके ज्यादा अवधि के लिए निवेश का विकल्प चुनें। ज्यादातर बैंक या NBFCs, कम-से-कम तीन साल या उससे अधिक समय के लिए निवेश करने पर high FD interest rates (उच्च FD ब्याज़ दरों) का प्रस्ताव देते हैं। नीचे दिए गए उदाहरण से आप इसकी प्रक्रिया को समझ सकते हैं, साथ ही मिलने वाले रिटर्न का अंदाजा लगा सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में बजाज फाइनैंस FD के साथ 2 लाख रुपये के निवेश पर मिलने वाले रिटर्न को दिखाया गया है।

    ग्राहक की श्रेणीसमय-सीमाब्याज़ दरब्याज़ की राशिमैच्योरिटी पर प्राप्त राशि
    60 साल से कम उम्र के निवेशक2 साल6.40%26,419 रुपये2,26,419 रुपये
    60 साल से कम उम्र के निवेशक5 साल6.80%77,899 रुपये2,77,899 रुपये
    वरिष्ठ नागरिक2 साल6.65%27,484 रुपये2,27,484 रुपये
    वरिष्ठ नागरिक5 साल7.05%81,166 रुपये2,81,166 रुपये  

    ऊपर दी गई तालिका में निवेशक को होने वाली आमदनी में अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, और लंबे समय के लिए निवेश करने पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिलता है। इसलिए, अगर आप अपनी मेहनत की कमाई से जमा की गई पूंजी को बढ़ाना चाहते हैं, तो लंबे समय के लिए FD में निवेश करने में ही समझदारी है।

    अलग-अलग अवधि के लिए निवेश करें और लगातार मिलने वाले रिटर्न का आनंद लें

    अलग-अलग अवधि के लिए निवेश करना भी बेहद फायदेमंद है, जिसके जरिए आप अपनी जमा-पूंजी से आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। निवेशकों को यह तरीका अपनाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस तरीके से आपको अपने अन्य वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिल सकती है। इसमें सिर्फ एक FD में निवेश करने के बजाय, आप क्रमबद्ध तरीके से एक से ज्यादा FD में निवेश करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप अगले तीन सालों के लिए तीन लक्ष्य तय किए हैं, तो हर लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अलग से निवेश करने में ही समझदारी है। इस तरह, ऐसे खर्चों को पूरा करने के लिए आप सिर्फ अपनी बचत या आमदनी पर निर्भर नहीं रहते हैं। मैच्योरिटी पर मिलने वाले रिटर्न की मदद से, आप अपने लक्ष्यों को जल्दी और आसानी से हासिल कर सकते हैं। अलग-अलग अवधि के निवेश के लिए अच्छी तरह सोच-विचारकर निर्णय लेने की जरूरत होती है, लेकिन पूरी योजना के साथ निवेश करने पर इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। बजाज फाइनैंस सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान (SDP) आपको हर महीने निवेश करने की अनुमति देता है – और आपके द्वारा किए गए हर निवेश को एक नए FD के रूप में लॉक किया जाता है। आप न्यूनतम 5,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, और अपनी जरूरत के अनुसार सिंगल मैच्योरिटी स्कीम या मंथली मैच्योरिटी स्कीम में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।

    भुगतान पाने का सबसे बेहतर विकल्प चुनें

    फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश के वक़्त, आपको ब्याज़ का भुगतान प्राप्त करने के लिए अलग-अलग समय का विकल्प दिया जाता है। फाइनैंसरों के पास आपके लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना और एकमुश्त भुगतान प्राप्त करने के विकल्प शामिल हैं। इस प्रकार, आप अपनी जरूरतों के अनुसार रिटर्न प्राप्त करते हैं साथ ही अपनी जमा-पूंजी को कुशलता से बढ़ाते हैं। आमतौर पर, एकमुश्त भुगतान प्राप्त करने के विकल्प में सबसे ज्यादा रिटर्न मिलता है, इसलिए अगर आपका लक्ष्य सिर्फ अपनी जमा-पूंजी को बढ़ाना है तो आपको इसी विकल्प का चयन करना चाहिए। इस बात को भी ध्यान में रखें कि, भुगतान पाने के लिए चुने गए समय के आधार पर फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज़ दरें भी अलग-अलग हो सकती हैं। सामान्य तौर पर, फाइनैंसर अलग-अलग दरों की पेशकश करते हैं, इसलिए निवेश करने से पहले इसकी जांच अवश्य करें।  

    इन तरीकों से, आप फिक्स्ड डिपॉजिट के जरिए अपनी जमा-पूंजी को कुशलतापूर्वक बढ़ा सकते हैं। अब, आपको सिर्फ बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे निवेश के सही साधन को चुनने पर ध्यान देना है। इस पर अधिकतम FD दरों का फायदा मिलता है, जिसमें 5 सालों तक चलने वाली FD पर 7.05% तक का ब्याज़ दिया जाता है। इसमें निवेशकों को कई सुविधाएँ भी दी जाती हैं, जैसे कि FD पर ऑनलाइन लोन, न्यूनतम 25,000 रुपये की जमा-राशि के साथ निवेश शुरू करने की सुविधा, इत्यादि। आज ही Bajaj Finance online FD  (बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD) में निवेश के अपने सफ़र की शुरुआत करें और भारत में निवेश के सबसे सुरक्षित साधनों में से एक से शानदार रिटर्न प्राप्त करने का आनंद लें।


    #FD bajaj Finance high FD interest rates
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleलखनऊ में जीएसआई का उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय राजभाषा पर 3 दिन का सेमिनार आयोजित करेगा
    Next Article nsfw telegram group ✓ Join 200+ Active Adult Channels Now!
    Finance Khabar

    Related Posts

    Ліцензійна безпека Beton casino

    June 10, 2026

    Strategii de ruletă VIP pentru jucătorii experimentați

    June 10, 2026

    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Tendencias actuales en el diseño de casinos y su impacto en la experiencia del usuario
    June 10, 2026
    In-Depth Study Report on Slot Lair Casino
    June 10, 2026
    Fortgeschrittene Strategien für den Casino-Erfolg So maximieren Sie Ihre Gewinne
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.