Close Menu
    What's Hot

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»सेंसेक्स 393.92 चढकर बंद हुआ
    इक्विटीज

    सेंसेक्स 393.92 चढकर बंद हुआ

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    सेंसेक्स 393.92 चढकर बंद हुआ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर आईटी और टेक समूह की कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए आज तेजी हासिल करने में सफल रहा।

    बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 393.92 चढकर 52699 अंक पर पहुंच गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 103.50 अंक उठकर 15790.45 अंक पर रहा।

    देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम सभा में उसके अध्यक्ष मुकेश अंबानी द्वारा कंपनी के मुख्य कारोबार पेट्रो रसायन में को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं करने के कारण आज उसके शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही जिससे शेयर बाजार की तेजी को कुछ ब्रेक लगा।

    कारोबार के दौरान बीएसई में शामिल समूह में आईटी 2.92 प्रतिशत, टेक 2.52 प्रतिशत, बैंकिंग 0.76 प्रतिशत और वित्त 0.41 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। हालांकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई बिकवाली के कारण एनर्जी समूह में सबसे अधिक 2.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद धातु में 1.75 प्रतिशत, पावर 1.10 प्रतिशत, यूटिलिटी 1.10 प्रतिशत और टेलीकॉम 0.80 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

    बीएसई में शामिल कंपनियों में से 3350 में कारोबार हुआ जिसमें से 1799 गिरावट में रही जबकि 1410 बढ़त बनाने में कामयाब रही। इस दौरान 141 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर लगभग सभी प्रमुख सूचकांक बढ़त में रहे जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई 0.62 प्रतिशत, जर्मनी का डेक्स 0.72 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.23 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.01फीसदी की बढ़त में रहा। इस दौरान जापान का निक्की सपाट बंद होने में सफल रहा।

    दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर सेंसेक्स जहां बढ़त बनाने में सफल रहा वही बीएसई का मिड कैप 0.51 फीसदी टूटकर 22320.39 अंक पर और मिड कैप 0.22 फ़ीसदी उतरकर 24896.86 अंक पर रहा।

    sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपेंशनभोगियों को अब WhatsApp, SMS और ईमेल पर मिलेगी पेंशन स्लिप
    Next Article Covid से हुई मौतो में सिर्फ 14% ने लिया था लाइफ कवर
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.