Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»अपरिवर्तित रेपो रेट को देखते हुए, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करें
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    अपरिवर्तित रेपो रेट को देखते हुए, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करें

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 5, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    अपरिवर्तित रेपो रेट को देखते हुए, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 4 जून को रेपो रेट तथा रिवर्स रेपो रेट में बदलाव नहीं किए जाने की घोषणा की, जो क्रमशः 4% और 3.35% पर पहले की तरह बरकरार रहेंगी। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 2 जून, 2021 से 4 जून, 2021 तक निर्धारित बैठक के बाद यह घोषणा की गई। RBI ने लगातार छठी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने तथा इसे MPC के 4% के लक्ष्य के करीब रखने के उद्देश्य से रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, वर्तमान में बेहद कमजोर आर्थिक हालात को देखते हुए इन उपायों से बाज़ार में नकदी के प्रवाह को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

    हालांकि इससे लोगों के लिए ऋण लेना काफी आसान हो गया है, लेकिन सभी फाइनैंसरों पर डिपॉजिट रेट को कम करने का भारी दबाव है। पूरी दुनिया के मौजूदा हालात ने लोगों के सामने बचत की अहमियत को उजागर किया है, जो आपात स्थिति के लिए और भी अधिक है। हाल की घोषणाओं के साथ, डिपॉजिट रेट में और ज्यादा कटौती की जा सकती है, इसी वजह से निवेशकों के लिए अपनी जमा-पूँजी को बढ़ाने हेतु मौजूदा उच्च FD दरों पर निवेश करना महत्वपूर्ण है। कुछ निवेशक बाज़ार से जुड़े साधनों में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन इस तरह के निवेश जोखिम के अधीन होते हैं जो बाज़ार की गतिविधियों पर निर्भर हैं। अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने और उसे संतुलित करने के लिए, एक शानदार फाइनैंसियल प्लान का चयन करना ही सबसे बेहतर होता है, जिस पर बाज़ार की गतिविधियों का कोई असर नहीं हो। मौजूदा दौर में बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD निवेश का एक पसंदीदा विकल्प हो सकता है, जो आपकी जमा-पूँजी की उच्चतम सुरक्षा के साथ-साथ आकर्षक रिटर्न प्रदान करता है।

    यहां बताया गया है कि नवीनतम MPC घोषणाओं के बीच, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश का विकल्प क्यों बेहतर है:

    सुनिश्चित रिटर्न

    बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी माध्यम से निवेश करने पर 6.75% तक के बेहद आकर्षक ब्याज़ दरों का प्रस्ताव देता है, जबकि ऑनलाइन निवेश करने वाले गैर-वरिष्ठ नागरिकों को 6.60% तक के ब्याज़ दर का प्रस्ताव मिलता है। पोस्टऑफिस और अन्य सभी बैंक FDs की तुलना में ये ब्याज़ दरें अपेक्षाकृत अधिक हैं। उच्चतम ब्याज़ दर से निवेशकों को मैच्योरिटी पर बेहतर रिटर्न मिलना सुनिश्चित हो जाता है, और इस तरह उनकी जमा-पूँजी में वृद्धि होती है।

    इस तरह आप अलग-अलग समयावधि पर लागू आकर्षक FD दरों पर विचार कर सकते हैं। चक्रवृद्धि ब्याज़ के फायदे की वजह से लंबे समय के लिए निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न मिलता है। इस तालिका से यह स्पष्ट हो जाता है कि, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करने वाले निवेशकों को पर्याप्त रिटर्न मिल सकता है। इसके अलावा, आप नॉन-कम्युलेटिव FD में अपनी पसंद के अनुरूप समयावधि के लिए इतनी ही राशि का निवेश करके नियमित अंतराल पर भुगतान पाने के विकल्प का भी लाभ उठा सकते हैं। निवेशक मासिक, तिमाही, छमाही, वार्षिक आधार पर, या फिर मैच्योरिटी पर भुगतान पाने का विकल्प चुन सकते हैं।

    यह सुविधा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जो इस प्रकार प्राप्त होने वाली राशि से अपने मासिक खर्चों को पूरा करने की योजना बना सकते हैं।

    समय से पहले निकासी

    बजाज फाइनैंस के साथ, कोई भी निवेशक आपात स्थिति के दौरान अपने फिक्स्ड डिपॉजिट से समय से पहले पैसे निकाल सकता है। बजाज फाइनैंस FD पर आसानी से मिलने वाला लोन प्रदान करता है, जिससे निवेशक अपनी FD पर निवेश की गई राशि के 75% तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। FD पर लोन देने की प्रक्रिया में न्यूनतम कागजी कार्रवाई की जरूरत होती है, साथ ही यह प्रक्रिया बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तुरंत पूरी की जाती है।

    सुविधाजनक ऑनलाइन प्रक्रिया

    अब निवेशक विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की कॉपी जमा करने और लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी के बिना FD में निवेश कर सकते हैं। बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD के साथ निवेशक को संपर्क-रहित और कागजी कार्रवाई के बिना ऑनलाइन प्रक्रिया का फायदा मिलता है। ऑनलाइन निवेश करने वालों को 0.10% की अतिरिक्त दर का लाभ भी दिया जाता है।

    सुरक्षा एवं विश्वसनीयता

    यह फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशकों के लिए अपनी कमाई के निवेश का सबसे बेहतर विकल्प है, जहां वे अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाकर जोखिम को कम कर सकते हैं। बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD को भारत की अग्रणी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों, यानी CRISIL (FAAA) और ICRA (MAAA) से उच्चतम रेटिंग प्राप्त हुई है। इसके अलावा, बजाज फाइनैंस इकलौता ऐसा NBFC है जिसके पास ‘बिना दावे के डिपॉजिट की संख्या शून्य’ है, जो समय पर भुगतान के साथ-साथ ग्राहकों को बिना किसी डिफ़ॉल्ट के बेहतरीन अनुभव प्रदान करने का संकेत है।

    अपने निवेश को बाज़ार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित बनाने के लिए, बजाज फाइनैंस ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर विचार करें।

    bajaj Finance
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleछुट्टी के चलते अब नहीं रुकेगी सैलरी और पेंशन
    Next Article जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.