कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण ऑक्सीजन की कमी से हो रही मुश्किल से निपटने की एक कोशिश की गई है। हायपर ऑटोमेशन कंपनी Vuram ने एक पोर्टल तैयार किया है जिससे लोगों को उनके निकट मौजूद ऑक्सिजन के सप्लायर्स को खोजने में मदद मिल सकती है।
“Oxygen Hall” पोर्टल से ऐसे लोगों को आसानी होगी जिन्हें अपने आसपास ऑक्सीजन के सप्लायर्स खोजने में मुश्किल हो रही है। वे पोर्टल पर अपना पता दर्ज करने के साथ अपने निकट मौजूद वेरिफाइड ऑक्सिजन सप्लायर्स से संपर्क कर सकेंगे।
Vuram के CEO वेंकटेश रामरतनम ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म से लोगों का ऑक्सिजन के सप्लायर्स खोजने में लगने वाला समय घट जाएगा। उन्होंने कहा कि मुश्किल के समय वक्त पर सहायता मिलना जरूरी होता है और कंपनी को उम्मीद है कि उसकी इस कोशिश से लोगों का महत्वपूर्ण समय बचेगा और उन्हें जल्द ऑक्सीजन के सप्लायर्स खोजने में मदद मिलेगी।
Oxygen Hall पर यूजर्स अपना पता दर्ज कर सबसे निकट के ऑक्सीजन सप्लायर्स को खोज सकेंगे। इस पर लोकेशन, ऑक्सीजन सप्लायर का नाम और कॉन्टैक्ट नंबर और ऑक्सिजन की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी मिलेगी।

