नई दिल्ली: दिग्गज निवेशक Warren Buffett की नेटवर्थ 100 बिलियन डॉलर (7.28 लाख करोड़ रुपये) से अधिक हो गई है. बफे की कंपनी Berkshire Hathaway के शेयर भाव के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के चलते उनकी नेटवर्थ 10 हजार करोड़ डॉलर के पार पहुंची है. फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक उनकी संपत्ति का अधिकतम हिस्सा बर्कशायर से आता है जिसमें उनकी हिस्सेदारी वन-सिक्स्थ है.
बर्कशायर 60 हजार करोड़ डॉलर की कंपनी है. मार्च में बर्कशायर के स्टॉक प्राइस रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए और उसके प्रति शेयर 4 लाख डॉलर से अधिक हो गए. कोरोना महामारी के बावजूद नेब्रास्का स्थित कंपनी ओमाहा ने 27 फरवरी को जानकारी किया कि पिछले वर्ष 2020 की चौथी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2020 में ऑपरेटिंग रिजल्ट्स में सुधार हुआ है. इसके अलावा एप्पल समेत अन्य स्टॉक्स में गेन्स के चलते बफे के प्रॉफिट में 3580 हजार करोड़ का प्रॉफिट हुआ.
खास बात यह है कि पांचवे सबसे अमीर शख्स बफे की नेटवर्थ और अधिक होती, अगर उन्होंने 2006 से बर्कशायर के शेयर्स बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और चार फैमिली चैरिटीज को दान देना शुरू न किया होता. पहले बफे के पास बर्कशायर की एक-तिहाई हिस्सेदारी थी. उन्होंने 4100 करोड़ डॉलर से अधिक का दान किया है. फोर्ब्स के मुताबिक बफे ने अपने नेटवर्थ का 99 फीसदी हिस्सा दान करने का वादा किया है.

