Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»15 और 16 मार्च को बैंक हड़ताल का एलान
    फीचर न्यूज

    15 और 16 मार्च को बैंक हड़ताल का एलान

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    15 और 16 मार्च को बैंक हड़ताल का एलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश में 15 और 16 मार्च को बैंक हड़ताल का एलान किया गया है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स, जिसमें नौ यूनियन शामिल हैं, उसने दो सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ दो दिन की हड़ताल बुलाई है. इसके बाद अब देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कहा है कि इस हड़ताल से बैंक के काम पर असर पड़ सकता है. इस साल बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) के निजीकरण का एलान किया था.

    एसबीआई ने फाइलिंग में कहा है कि उन्हें इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने बताया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU), जिसमें 9 बड़ी यूनियन शामिल हैं, उसने 15 और 16 मार्च को बैंक कर्मचारियों द्वारा देशव्यापी हड़ताल बुलाई है. कहा गया है कि जहां बैंक ने अपने ब्रांच और दफ्तरों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए हैं, ऐसा मुमकिन है कि हड़ताल से बैंक में कुछ काम पर असर हो.

    सरकार ने पहले ही IDBI बैंक का निजीकरण इसमें बड़ी हिस्सेदारी 2019 में LIC को बेचकर कर दिया था. इसके साथ उसने पिछले चार सालों में 14 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय किया है. 15 और 16 मार्च को बैंक हड़ताल होने पर लगातार चार दिन बैंकिंग कामकाज बंद रहेगा क्योंकि 14 मार्च को रविवार है और 13 मार्च को दूसरा शनिवार है.

    bank strike
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स 254 अंक मजबूत होकर बंद
    Next Article मोदी सरकार जल्द लाएगी नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.