Close Menu
    What's Hot

    Cet humour de jeux idée en compagnie de l’immersion ou des eclaircissements

    June 10, 2026

    Identiquement ambitionner dix� en tenant liberalite avec juste sans avoir du collège dans 2026 ?

    June 10, 2026

    SlottyWay Salle de jeu (2026) : 60 périodes gratis sans nul archive – Tel partager le récompense

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»जैक मा के Ant Group को कारोबारों में रेक्टिफिकेशन करने का आदेश
    अन्य

    जैक मा के Ant Group को कारोबारों में रेक्टिफिकेशन करने का आदेश

    Finance KhabarBy Finance KhabarDecember 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन के रेगुलेटर्स ने Ant Group को अपने कारोबारों में सुधार (रेक्टिफिकेशन) करने का आदेश दिया है. यह भी कहा है कि ग्रुप नियामकीय आवश्यकताओं का अनुपालन करे. Ant Group दुनिया की सबसे बड़ी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी है. बता दें कि चीन में इंटरनेट सेक्टर में एंटी मोनोपोली प्रैक्टिसेज को लेकर जांच तेज हुई है. आंट ग्रुप के फाउंडर चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा हैं. वह अलीबाबा के भी फाउंडर हैं. आंट ग्रुप की शुरुआत अलीबाबा के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Taobao के लिए पेमेंट सर्विसेज के तौर पर हुई थी. आज यह ग्रुप इंश्योरेंस व इन्वेस्टमेंट प्रॉडक्ट की भी पेशकश करता है.

    चीन के रेगुलेटर्स ने रविवार को बयान में कहा कि चीन के केन्द्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने Ant Group के एग्जीक्यूटिव्स को शनिवार को समन जारी किया. उन्हें आदेश दिया गया है कि वे एक रेक्टिफिकेशन प्लान तैयार करें. साथ ही क्रेडिट, इंश्योरेंस व वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज समेत अपने कारोबार के इंप्लीमेंटेशन टाइमटेबल को भी तैयार करें.

    बयान में कहा गया कि Ant Group में गवर्नेंस मैकेनिज्म की कमी है, ग्रुप ने नियामकीय अनुपालन जरूरतों की अवहेलना की है और नियामकीय मध्यस्थता में संलग्न है. यह भी कहा गया कि कंपनी ने मार्केट में अपनी पोजिशन का इस्तेमाल अपने प्रतिद्वंदियों को बाहर करने में किया है और उपभोक्ताओं के अधिकारों व हितों को हानि पहुंचाई है.

    पिछले माह चाइनीज रेगुलेटर्स ने आंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को शंघाई व हॉन्ग कॉन्ग स्टॉक एक्सचेंजेस पर लिस्ट होने से रोक दिया था. कुछ दिन पहले ही चीन ने अलीबाबा ग्रुप के खिलाफ एंटी मोनोपोली जांच की घोषणा की है. अलीबाबा की आंट ग्रुप में 33 फीसदी हिस्सेदारी है. रेगुलेटर्स के आदेश आंट ग्रुप के विस्तार को रोक सकते हैं और इसके आकर्षक फाइनेंस बिजनेसेज को अव्यवस्था में धकेल सकते हैं.

    ant group
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी होगा भारत
    Next Article Asus खोलेगी 1000 नए रिटेल प्वॉइंट्स
    Finance Khabar

    Related Posts

    Cet humour de jeux idée en compagnie de l’immersion ou des eclaircissements

    June 10, 2026

    Identiquement ambitionner dix� en tenant liberalite avec juste sans avoir du collège dans 2026 ?

    June 10, 2026

    SlottyWay Salle de jeu (2026) : 60 périodes gratis sans nul archive – Tel partager le récompense

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    , lequel fortification deroulent les differents frappe a cet�egard en tenant liberalite sans avoir í  i� range ?
    June 10, 2026
    Dont sont les differents type a l�egard pour acte sans range ?
    June 10, 2026
    Boursicoter pour la maille reel en surfant sur ceci Salle de jeu legerement
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.