घरेलू शेयर बाजार मार्च के लो से 80 फीसदी मजबूत हो चुका है. वहीं साल 2020 की बात करें तो बाजार में 12 फीसदी की ग्रोथ रही है. लेकिन ब्रोकरेज हाउस अभी बाजार में और रैली आती देख रहे हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन का मानना है कि 2021 में दिसंबर तक निफ्टी 15000 का स्तर छूने में कामयाब होगा. हालांकि यह मौजूदा एक्सटेंडेड प्राइस टू अर्निंग कई गुना बनी रहे. इसके पहले बीएनपी परिबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साल 2021 में सेंसेक्स 50500 के स्तर को छू सकता है.
जेपी मॉर्गन ने यह भी कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पहले से ही बेहतर कमाई के अनुमानों के आधार पर अपसाइड ग्रोथ के लिए पर्याप्त मजबूत नहीं है. जेपी मॉर्गन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब तेजी से रिकवर हो रही है, लेकिन कंज्यूमर्स का आत्मविश्वास और इनकम/मजदूरी अभी भी कमजोर बनी हुई है. मॉनेटरी पॉलिसी पहले से ही उतना अकोमोडेटिव बनी हुई, जितनी संभावना है. जेपी मॉर्गन के अनुसार जीडीपी अनुमानों में सुधार जरूर हुआ है लेकिन व्यापक रूप से अन्रिंग में सुधार के लिए एक्टिवविटी अभी कमजोर है.
ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की अनिश्चितता खत्म हो गई है. कोरोना वैक्सीन बाजार में जल्द आने की उम्मीद है. केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उपाय कर रहे हैं. अभी की बात करें तो ग्लोबल टाइड यानी ग्लोबल बाजारों में तेजी के चलते घरेलू बाजार में भी तेजी है.

