Close Menu
    What's Hot

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»EPFO लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2021 हुई
    अन्य

    EPFO लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2021 हुई

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशन धारकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की समयसीमा को 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दिया है. इससे EPFO के साथ मौजूद 35 लाख पेंशधारकों को फायदा मिलेगा. EPFO ने बयान में कहा है कि वर्तमान कोविड-19 महामारी के कारण और वृद्ध लोगों की कोरोना वायरस के लिए संवेदनशीलता को देखते हुए, EPFO ने लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) को जमा करने की समयसीमा को बढ़ाया है. बयान के मुताबिक, यह उन पेंशनधारकों के लिए है, जो EPS 1995 के तहत पेंशन ले रहे हैं.

    वर्तमान में, पेंशधारक जीवन प्रमाण पत्र साल के दौरान किसी भी समय 30 नवंबर तक जमा कर सकते हैं, जो जारी करने की तारीख से लेकर एक साल की अवधि तक मान्य होता है. EPFO ने बताया कि इस बढ़ाई गई अवधि के दौरान ऐसे 35 लाख पेंशनधारकों के लिए पेंशन नहीं रोकी जाएगी, जो नवंबर 2020 के दौरान अपना जीवन प्रमाण पत्र नहीं जमा कर सकेंगे.

    बता दें कि हर पेंशन पाने वाले व्यक्ति को हर साल नवंबर में पेंशन अकाउंट वाले बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. लाइफ सर्टिफिकेट पेंशनर के जीवित होने का सबूत होता है. इसे जमा नहीं करने पर पेंशन मिलना बंद हो सकता है.

    लाइफ सर्टिफिकेट को पेंशनर अपने पेंशन अकाउंट वाली बैंक ब्रांच या किसी भी ब्रांच में जाकर फिजिकली/मैनुअली जमा कर सकते हैं. लाइफ सर्टिफिकेट को पेंशनर डिजिटली भी अपने बैंक की किसी भी ब्रांच में, नजदीक के डाकघर में, अपने PC/लैपटॉप/मोबाइल के जरिए https://jeevanpramaan.gov.in से, निकटतम आधार आउटलेट/CSC से, उमंग ऐप के जरिए, EPFO के 135 क्षेत्रीय कार्यालयों और 117 जिला कार्यालयों में जमा कर सकते हैं. हाल में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट घर से जमा कराने की सेवा शुरू की है. EPS पेंशनधारक अब मामूली शुल्क के भुगतान पर घर से ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं. निकटतम डाकघर से एक डाकिया पेंशनधारक के घर जाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी करेगा.

    Life
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleICAI का बजट सुझाव: 10 साल से अधिक की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी हो टैक्स-फ्री
    Next Article रामदेव के छोटे भाई बनेगे रूचि सोया के एमडी
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.