नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल की दूसरी सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी पेगाट्रोन भारत में मैन्युफैकचरिंग फसिलिटीज बनाने के लिए 1100 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। पेगाट्रॉन के सीईओ ने यह जानकारी दी है।
पेगाट्रोन की फैक्टरी से अगले साल की दूसरी छमाही या 2022 की शुरुआत में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। अगले दो साल के दौरान कंपनी ने भारत में और निवेश की योजना है। कंपनी के सीईओ Lio Syh-jang ने पिछले सप्ताह इनवेस्टर कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। इस बारे में ताइवान के मीडिया में विस्तार से खबर छपी थी।
ऐपल और पेगाट्रोन ने इस बारे में ईटी के ईमेल का जवाब नहीं दिया। ताइपे मुख्यालय वाली कंपनी पेगाट्रोन की भारतीय इकाई ने इस साल जुलाई में रजिस्टर्ड किया था। उसका कहना है कि महामारी के कारण उसके कर्मचारियों के लिए भारत जाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए भारत में कामकाज शुरू करने में देरी हो रही है।

